Thursday, July 30, 2026

बंदरा में भाजपाइयों का महा-जश्न: विरोधियों के गढ़ में लहराया ‘केसरिया’, जीत की मिठास से गूंजा बैंगरा!

बंदरा (मुजफ्फरपुर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन राज्यों के चुनाव परिणामों में मिली शानदार सफलता ने मुजफ्फरपुर के बंदरा में सियासी पारा बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा को मिले ‘प्रचंड बहुमत’ के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ऐतिहासिक जीत का जश्न: बंदरा मण्डल पूर्वी की कार्यसमिति बैठक के दौरान प्रचंड बहुमत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ता।

सोमवार को बंदरा मण्डल पूर्वी की एक महत्वपूर्ण कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष  अशोक कुमार सिंह के बैंगरा स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत तो सांगठनिक चर्चा से हुई, लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजों की गूंज हुई, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा।

मिठाई खिलाकर मनाया जीत का उत्सव संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का जश्न मनाते हुए मण्डल अध्यक्ष और उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है।

आगामी मिशन पर मंथन सिर्फ जश्न ही नहीं, बल्कि बैठक में भविष्य की बिसात भी बिछाई गई। मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी जनसंपर्क अभियान और संगठन की नई रणनीतियों को लेकर गुरुमंत्र दिए। बैठक में मण्डल महामंत्री श्याम किशोर और विपराज दास ने संगठन विस्तार पर जोर दिया।

इस गौरवशाली अवसर पर उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रणवीर ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, राम आमिर ठाकुर, लखिंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, जितेंद्र मिश्र सहित दर्जनों ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||


ताजपुर की सड़कों पर उतरे क्रांतिकारी, ‘डब्बा कलेक्शन’ से जुटा रहे जन-समर्थन!

दरभंगा राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मोतीपुर मंडी में गूंजे इंकलाबी नारे, कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।

ताजपुर (समस्तीपुर): भाकपा माले के आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की गूंज अब समस्तीपुर की सड़कों पर सुनाई देने लगी है। रविवार को ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी में भाकपा माले और उसके विभिन्न जनसंगठनों ने एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया। सम्मेलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने डब्बा कलेक्शन कर जनता से आर्थिक और नैतिक समर्थन की अपील की।

हाथों में झंडे और मन में क्रांति का जज्बा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे और सम्मेलन से जुड़े बैनर लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने मंडी के हर कोने में जाकर आम जनता, मजदूरों, किसानों और नौजवानों से मुलाकात की। नेताओं ने आह्वान किया कि सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाना हर संघर्षशील नागरिक की जिम्मेदारी है।

16 मई से दरभंगा में होगा महामंथन गौरतलब है कि भाकपा माले का यह ऐतिहासिक 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होना तय हुआ है। इस सम्मेलन में संगठन की भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी।

नेताओं ने भरी हुंकार इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन शोषितों और वंचितों की आवाज को और बुलंद करेगा। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, जीतेंद्र सहनी, और मोतीलाल सिंह समेत कई दिग्गज कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||       

पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ भाकपा माले का आक्रोश, ‘हत्‍यारे’ को फांसी देने की उठी मांग!

ताजपुर/समस्तीपुर | 02 मई 2026 : राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बिहारी डेलीवरी बॉय की दिल्ली पुलिस के जवान द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने बिहार में उबाल पैदा कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में शनिवार को ताजपुर में ‘खेग्रामस’ और ‘भाकपा माले’ के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूछताछ के बहाने सीने में दाग दी गोली मामले की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने बताया कि खगड़िया जिले का निवासी पांडव कुमार दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम कर अपनी आजीविका चला रहा था। आरोप है कि हेड कांस्टेबल नीरज बल्हारा ने पूछताछ के दौरान पांडव के साथ गाली-गलौज की। जब पांडव ने इस दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो सत्ता के नशे में चूर कांस्टेबल ने आव देखा न ताव और पांडव के सीने में सटाकर गोली मार दी। इस बर्बरता के कारण निर्दोष युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जनता मैदान से गुदरी चौक तक गूंजा इंसाफका नारा प्रतिरोध मार्च की शुरुआत जनता मैदान से हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ गुदरी चौक पहुँचा। यहाँ आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था का दिवालियापन है। निर्दोषों का खून बहाने वाली खाकी को समाज कभी माफ नहीं करेगा।”

मुआवजे और फांसी की मांग जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा और खेग्रामस अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली में बिहार के लोगों के साथ हो रहा भेदभाव अब बर्दाश्त से बाहर है। माले कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि हत्यारे पुलिसकर्मी नीरज बल्हारा पर तत्काल सख्त कार्रवाई कर उसे फांसी दी जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

इस विरोध मार्च में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मो० क्यूम, जीतेंद्र सहनी, शंकर महतो, ब्रजकिशोर महतो, मो० रहमान, सूरज कुमार, बिरजू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||


मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी की मनमानी: चूल्हा बुझा, परिवार भूखा, DM से गुहार!

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में बड़ी धांधली की आशंका; चालान कटने के बावजूद उपभोक्ता को दौड़ा रही रोहन गैस एजेंसी

मुजफ्फरपुर। जिला अंतर्गत एलपीजी उपभोक्ताओं के साथ हो रही मनमानी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। रोहन गैस एजेंसी के एक उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए इस कदर परेशान किया जा रहा है कि उनके घर में खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है। जनवादी संघर्ष मोर्चा के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) मुजफ्फरपुर को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

डिजिटल साक्ष्य: उपभोक्ता मोहम्मद इश्तियाक द्वारा DM मुजफ्फरपुर को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भेजी गई शिकायत का स्क्रीनशॉट। जिसमें उपभोक्ता ने गैस एजेंसी की मनमानी और परिवार के सामने उत्पन्न हुए भोजन संकट का जिक्र किया है।

क्या है पूरा मामला? पीड़ित मोहम्मद इश्तियाक (उपभोक्ता संख्या 604577) के अनुसार, उनका एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह खाली हो चुका है। गैस बुकिंग संख्या 504768 के आधार पर 27 अप्रैल 2026 को ही सुबह 06:44 बजे डिलीवरी चालान जेनरेट हो चुका था। नियमतः चालान कटने के तुरंत बाद आपूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन एजेंसी संचालकों द्वारा कथित रूप से उपभोक्ता का उत्पीड़न किया जा रहा है। एजेंसी अब 8 अप्रैल के बाद डिलीवरी देने की बात कह रही है, जो कि तर्क से परे है。

धांधली की आशंका उपभोक्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आरा रिफिलिंग प्लांट से एलपीजी की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से हो रही है। ऐसे में चालान कटने के बावजूद सिलेंडर न देना एजेंसी द्वारा की जा रही किसी बड़ी अनियमितता या हेराफेरी की ओर इशारा करता है। पीड़ित परिवार वर्तमान में भोजन पकाने के भीषण संकट से जूझ रहा है।

एजेंसी ने साधी चुप्पी, नहीं दिया कोई जवाब इस गंभीर मामले में न्यूज भारत टीवी के पत्रकार कुमार पंकज ने रोहन गैस एजेंसी का पक्ष जानने का प्रयास किया। एजेंसी के कार्यालय नंबर पर कॉल करने पर करीब आधे घंटे तक लाइन व्यस्त रही। बाद में कॉल लगने पर भी एजेंसी की ओर से फोन नहीं उठाया गया। इसके उपरांत, व्हाट्सएप पर लिखित संदेश भेजकर गैस की उपलब्धता में देरी का कारण और एजेंसी का पक्ष स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एजेंसी की ओर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

मुजफ्फरपुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार: डिजिटल अरेस्ट कर 17 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरपुर पुलिस ने साइबर अपराधों पर कड़ा नियंत्रण पाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर “डिजिटल अरेस्ट” के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मुजफ्फरपुर के रहने वाले वादी भोला प्रसाद महतो को करीब तीन हफ्ते पहले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई (CBI) और पुलिस अधिकारी बताया। अपराधियों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर “डिजिटल अरेस्ट” किया और झांसे में लेकर उनसे 17 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली।

मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक मो0 मोहिबुल्लाह अंसारी और साइबर डीएसपी हिमांशु प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तार साइबर ठगों और बरामद सामान की जानकारी देते हुए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व साइबर डीएसपी हिमांशु कर रहे थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और विभिन्न बैंकों के घोस्ट‘ (Ghost) और मयूल‘ (Mule) अकाउंट्स का बारीकी से विश्लेषण किया। इस जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान :पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों ब्रजेश कुमार,कृष्ण कुमार (निवासी: गरौल, जिला वैशाली),एवं विक्रम कुमार (निवासी: मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार किया है:

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन आरोपियों के बैंक खातों पर देश के विभिन्न राज्यों में पहले से ही साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामान

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं:

  • 3 मोबाइल फोन (जिनका उपयोग अंतरराष्ट्रीय नंबर निकालकर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए किया जाता था)।
  • 13 चेकबुक और पासबुक (विभिन्न बैंकों की)।
  • 3 डेबिट कार्ड
  • बैंकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कागजात।

मुजफ्फरपुर पुलिस की निरंतर कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक मो0 मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इससे महज तीन-चार दिन पहले भी 67 लाख रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात वीडियो कॉल या “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी से न डरें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

कब्र से कागज निकाल कर जमीन पर कब्जा! कटिहार पुलिस ने किया रजिस्ट्री ऑफिस में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 3 मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पटना से कटिहार तक फैला था नेटवर्क, पुराने दस्तावेजों में हेराफेरी कर बनाते थे फर्जी म्यूटेशन

कटिहार: कटिहार पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े और सरकारी दस्तावेजों की चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार पटना और भागलपुर तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पटना से मिली थी खुफिया जानकारी सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कटिहार के कुछ अपराधी पटना रजिस्ट्री ऑफिस में सेंधमारी और कागजात चोरी करने की फिराक में हैं। इस सूचना को साझा करते हुए पटना पुलिस की मदद से चार लोगों को वहां रंगे हाथों पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर कटिहार पुलिस ने डंडखोरा और मुफस्सिल सिरसा इलाके में छापेमारी की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. मसयूर रहमान उर्फ मुन्ना खान (निवासी: डंडखोरा)
  2. सुरेश कुमार सिंह (निवासी: मुफस्सिल सिरसा)
  3. प्रद्युमन कुमार (निवासी: मुफस्सिल सिरसा)
प्रेस वार्ता के दौरान “कटिहार में रजिस्ट्री कार्यालय से कागजात चोरी और फर्जीवाड़े के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह।”

क्या था मोडस ऑपरेंडी‘? SDPO अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह निबंधन कार्यालयों (रजिस्ट्री ऑफिस) से पुराने दस्तावेज चोरी करता था। चोरी किए गए दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर नई एंट्री की जाती थी और पुराने रजिस्ट्री पेपर को नया स्वरूप देकर तैयार किया जाता था। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीओ (CO) कार्यालय से मिलीभगत या झांसा देकर म्यूटेशन कराया जाता था और फिर उस जमीन पर अवैध दावेदारी पेश कर कब्जा कर लिया जाता था।

पुराने कांडों में भी स्वीकारी संलिप्तता पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि कटिहार सहायक थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर 2024 को निबंधन कार्यालय में हुई चोरी (कांड संख्या 766/24) में भी इन्हीं का हाथ था। इसके अलावा, भागलपुर के जोकसर थाना अंतर्गत दर्ज एक मामले (कांड संख्या 170/24) में भी सुरेश कुमार सिंह और प्रद्युमन कुमार वांछित थे।

पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में संदिग्ध रजिस्ट्री पेपर और म्यूटेशन से जुड़े फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़े सफेदपोशों की तलाश में जुटी है।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

|  https://newsbharattv.in  |

मजदूरों की हुंकार से कांपा समस्तीपुर: ‘इंकलाब’ के नारों के साथ भाकपा-माले ने फूंका संघर्ष का बिगुल, श्रम कोड के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान!

ताजपुर/समस्तीपुर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज ताजपुर की धरती लाल झंडों से पट गई और फिजां में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई दी। भाकपा-माले, खेग्रामस और मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले आयोजित विशाल संकल्प सभा में हजारों मजदूरों ने अपनी ताकत का अहसास कराते हुए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।

“संघर्ष की नई इबारत: ताजपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के बाद एकजुटता प्रदर्शित करते भाकपा-माले के नेता और संघर्षरत मजदूर।”

शहीदों को नमन और झंडोत्तोलन शुक्रवार को ताजपुर स्थित जनता मैदान में सुबह से ही मजदूरों का रेला उमड़ने लगा। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत वरिष्ठ नेता राजकिशोर महतो द्वारा झंडोत्तोलन के साथ की गई। झंडा फहराने के बाद उपस्थित जनसमूह ने शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर उन वीर मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्रम कोड और निजीकरण पर तीखा हमला संकल्प सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “आज सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए चार नए श्रम कोड लाकर मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा पर तुरंत रोक लगे, महंगाई-बेरोजगारी को नियंत्रित किया जाए और हर मजदूर को जीने लायक सम्मानजनक वेतन व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए।”

एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार सभा की अध्यक्षता कर रहे भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूरों का इतिहास संघर्षों का रहा है। आज जो भी अधिकार हमें प्राप्त हैं, वे लंबी लड़ाई के बाद मिले हैं। उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि अधिकारों को बचाने के लिए अब गांवों से लेकर शहरों तक आंदोलन को और तेज करना होगा। संचालन करते हुए खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि जब तक शोषण मुक्त समाज का निर्माण नहीं हो जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो. एजाज, मो. क्यूम, मो. रहमान, शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रमिकों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखेंगे।


अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’ के लिंक पर क्लिक करें ,

|  https://newsbharattv.in  |

खाकी फिर शर्मसार: घूसखोरी के वायरल वीडियो पर गिरी गाज, दारोगा सस्पेंड, दो होमगार्डों का वेतन रोका!

बेतिया (पश्चिम चंपारण): सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने बेतिया पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मझौलिया थाना क्षेत्र में गश्ती दल द्वारा पैसे लेने के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP), पश्चिम चंपारण ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को निलंबित कर दिया है, जबकि दो होमगार्डों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, बीती 28 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में मझौलिया थाना के गश्ती दल पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पैसे (घूस) लेने का सीधा आरोप लगाया जा रहा था। देखते ही देखते वीडियो जिले भर में चर्चा का विषय बन गया और पुलिस की छवि पर दाग लगने लगा।

सख्ती: बेतिया पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें मझौलिया थाना के गश्ती दल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई निलंबन की कार्रवाई का विवरण है।

SP की गाज: दारोगा सस्पेंड, जवानों पर भी कार्रवाई वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाते हुए मझौलिया थाना के गश्ती दल में मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) जनार्दन पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, वीडियो में दिख रहे दो गृह रक्षकों (होमगार्डों)— (1) बलिराम महतो (नंबर 5668) और (2) पन्नालाल चौधरी (नंबर 5437) का अप्रैल 2026 माह का वेतन रोक (होल्ड) दिया गया है। विभाग इनके खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है।

बेतिया पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में उन अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है जो ड्यूटी के दौरान नियमों की अनदेखी करते हैं।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

|  https://newsbharattv.in  |

पटना में ‘वर्दी’ शर्मसार: कदमकुआँ थाने के छोटे थानेदार अर्जुन यादव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने बिछाया ऐसा जाल कि भागने का मौका न मिला!

पटना | मुख्य संवाददाता बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाकों में शुमार कदमकुआँ थाने के पुलिस अवर निरीक्षक-सह-अपर थानाध्यक्ष (Additional SHO) अर्जुन यादव को निगरानी की टीम ने ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। पुलिस महकमे के एक जिम्मेदार अधिकारी की इस गिरफ्तारी से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

निगरानी के शिकंजे में ‘रिश्वतखोर’ दरोगा: रिश्वत लेते गिरफ्तार कदमकुआँ थाने के अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव (लाल घेरे में) को अपनी कस्टडी में ले जाती निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम।

साजिश के जाल में फंसाने का डर दिखाकर मांगी थी घूस मिली जानकारी के अनुसार, परिवादी शमशाद आलम ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि कदमकुआँ थाने में तैनात अर्जुन यादव उन्हें एक केस (कांड संख्या-315/26) में झूठा फंसाने की धमकी दे रहे थे। मामले को रफा-दफा करने के बदले में दरोगा द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलते ही ब्यूरो ने गुप्त रूप से सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई।

बुद्ध मूर्ति के पास हुई गिरफ्तारी शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज के नेतृत्व में एक विशेष धावादल (Trapping Team) का गठन किया गया। गुरुवार (30 अप्रैल) को जैसे ही अर्जुन यादव ने बुद्ध मूर्ति के निकट जस्टिस राज किशोर पथ पर शमशाद आलम से रिश्वत की रकम ₹7,000 अपने हाथ में ली, सादे लिबास में तैनात निगरानी की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर ही उनके पास से रिश्वत के पैसे बरामद किए गए।

विजिलेंस की बड़ी कामयाबी निगरानी ब्यूरो की इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी अधिकारी कानून की पहुंच से बाहर नहीं है। गिरफ्तार दरोगा अर्जुन यादव को पूछताछ के बाद पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

|  https://newsbharattv.in  |


इतिहास रच गया! भारत की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’, पटरी पर भरी हुंकार; धुआं नहीं, अब पानी छोड़ेगी रेल!

जींद-सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल के साथ भारत बना दुनिया का छठा बाहुबली; जर्मनी और चीन के क्लब में मारी एंट्री

पटना | विशेष संवाददाता |: नए भारत की नई शक्ति ने आज पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल खंड पर जब देश की पहली ‘हाइड्रोजन पावर’ ट्रेन का सफल परीक्षण हुआ, तो यह सिर्फ एक ट्रायल नहीं बल्कि भविष्य के परिवहन की एक नई क्रांति का आगाज़ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भारतीय इंजीनियरों ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी।

डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल खंड पर देश की पहली ‘हाइड्रोजन पावर’ ट्रेन का सफल परीक्षण नए भारत की तकनीक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। जायसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ का संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली यह तकनीक भविष्य के स्वच्छ परिवहन की मजबूत नींव रखेगी।

प्रदूषण का काल: न धुआं, न शोर यह ट्रेन पूरी तरह से ‘जीरो कार्बन एमिशन’ पर आधारित है। पारंपरिक डीजल इंजनों की तरह जहरीला धुआं उगलने के बजाय, यह तकनीक केवल भाप और पानी उत्सर्जित करती है। यानी अब सफर में रफ्तार भी होगी और पर्यावरण की सुरक्षा भी।

दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही भारत अब जर्मनी, चीन और यूके जैसे उन गिने-चुने देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिनके पास हाइड्रोजन तकनीक से ट्रेन चलाने की महारत हासिल है। यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी श्रेष्ठता का डंका बजा रही है।

अमृत काल की बड़ी सौगात रेलवे विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन का यह सफल ट्रायल देश के परिवहन ढांचे की नींव बदल देगा। आने वाले समय में यह तकनीक न केवल डीजल के आयात पर निर्भरता कम करेगी, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जंग में भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। जींद-सोनीपत रूट पर मिली यह सफलता नए भारत का एक ऐसा ऐलान है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करेगा।


अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

|  https://newsbharattv.in  |