मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी की मनमानी: चूल्हा बुझा, परिवार भूखा, DM से गुहार!

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में बड़ी धांधली की आशंका; चालान कटने के बावजूद उपभोक्ता को दौड़ा रही रोहन गैस एजेंसी

मुजफ्फरपुर। जिला अंतर्गत एलपीजी उपभोक्ताओं के साथ हो रही मनमानी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। रोहन गैस एजेंसी के एक उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए इस कदर परेशान किया जा रहा है कि उनके घर में खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है। जनवादी संघर्ष मोर्चा के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) मुजफ्फरपुर को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

डिजिटल साक्ष्य: उपभोक्ता मोहम्मद इश्तियाक द्वारा DM मुजफ्फरपुर को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भेजी गई शिकायत का स्क्रीनशॉट। जिसमें उपभोक्ता ने गैस एजेंसी की मनमानी और परिवार के सामने उत्पन्न हुए भोजन संकट का जिक्र किया है।

क्या है पूरा मामला? पीड़ित मोहम्मद इश्तियाक (उपभोक्ता संख्या 604577) के अनुसार, उनका एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह खाली हो चुका है। गैस बुकिंग संख्या 504768 के आधार पर 27 अप्रैल 2026 को ही सुबह 06:44 बजे डिलीवरी चालान जेनरेट हो चुका था। नियमतः चालान कटने के तुरंत बाद आपूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन एजेंसी संचालकों द्वारा कथित रूप से उपभोक्ता का उत्पीड़न किया जा रहा है। एजेंसी अब 8 अप्रैल के बाद डिलीवरी देने की बात कह रही है, जो कि तर्क से परे है。

धांधली की आशंका उपभोक्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आरा रिफिलिंग प्लांट से एलपीजी की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से हो रही है। ऐसे में चालान कटने के बावजूद सिलेंडर न देना एजेंसी द्वारा की जा रही किसी बड़ी अनियमितता या हेराफेरी की ओर इशारा करता है। पीड़ित परिवार वर्तमान में भोजन पकाने के भीषण संकट से जूझ रहा है।

एजेंसी ने साधी चुप्पी, नहीं दिया कोई जवाब इस गंभीर मामले में न्यूज भारत टीवी के पत्रकार कुमार पंकज ने रोहन गैस एजेंसी का पक्ष जानने का प्रयास किया। एजेंसी के कार्यालय नंबर पर कॉल करने पर करीब आधे घंटे तक लाइन व्यस्त रही। बाद में कॉल लगने पर भी एजेंसी की ओर से फोन नहीं उठाया गया। इसके उपरांत, व्हाट्सएप पर लिखित संदेश भेजकर गैस की उपलब्धता में देरी का कारण और एजेंसी का पक्ष स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एजेंसी की ओर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

अन्‍य खबर के लिए नीचे ‘’ न्‍यूज भारत टीवी ’’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here