महाशक्ति भारत के महानायक: 4399 दिनों के अखंड राज से नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड!

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन दुनिया को झुकाया, कैबिनेट ने खड़े होकर बजाईं तालियां;

नितिन नवीन बोले- “25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, अब भारत बनेगा विश्वगुरु”

ब्यूरो, नई दिल्ली :  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देश के शासन और विकास की दिशा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। 4399 दिनों की यह निरंतर सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक नीतिगत फैसलों का प्रमाण है। लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने वाले नरेंद्र मोदी ने न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा को उस ऊँचाई पर पहुँचाया है जहाँ आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जब पूरी कैबिनेट ने खड़े होकर (स्टैंडिंग ओवेशन) तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।

तस्‍वीर में बदलाव के 4399 दिन! विकास के अचूक आंकड़ों के साथ नया भारत। जनधन खातों से लेकर आयुष्मान कार्ड, एक्सप्रेसवे और पर कैपिटा जीडीपी (प्रति व्यक्ति आय) में हुई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि नरेंद्र मोदी के ट्रांसफॉर्मेटिव लीडरशिप (परिवर्तनकारी नेतृत्व) की कहानी बयां कर रही है।

140 करोड़ जनता का अटूट विश्वास, विकास की आंधी में उड़े विरोधी

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने इस ऐतिहासिक क्षण पर हुंकार भरते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व ने एक नया इतिहास लिख दिया है। देश की 140 करोड़ जनता का जो आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास उन्हें मिला है, यह उसी की ताकत और ऊर्जा है जिसके बल पर पूरी दुनिया में भारत का स्थान सर्वोच्च हुआ है। नितिन नवीन ने बड़े आंकड़े उजागर करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में जो कीर्तिमान बने हैं, उनमें सबसे बड़ा कीर्तिमान यह है कि आज 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। समाज के हर वर्ग, चाहे वह किसान हो, मज़दूर हो या रेहड़ी-पटरी वाला, नरेंद्र मोदी ने सबकी चिंता की है। यह दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें अपने आदर्श के रूप में देखता है।

ऐतिहासिक स्टैंडिंग ओवेशन! देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने खड़े होकर और तालियां बजाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

केंद्रीय कैबिनेट ने जताया आभार: 2047 तक विकसित भारतका संकल्प

ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विशेष प्रस्ताव पारित कर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कैबिनेट ने गरीब कल्याण और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री की नीतियों की सराहना की। प्रस्ताव में कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और भारत के हितों की रक्षा करने में नरेंद्र मोदी का कोई सानी नहीं है। कैबिनेट ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में नई ऊंचाइयों को छुएगा और साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग पूरी तरह सशक्त होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने कहा- “यह जनशक्ति की विजय है”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लगातार निर्वाचित होकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने का गौरव नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुआ है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दिया गया स्टैंडिंग ओवेशन उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक नीतियों का सम्मान है। वहीं, संजय सरावगी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि जनविश्वास से जनकल्याण तक की 4399 दिनों की यह यात्रा नए भारत की पहचान बन चुकी है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का आंदोलन है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here