बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सेंट-अप परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जो विद्यार्थी इस जांच परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या अनुत्तीर्ण (फेल) हो जाएंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह परीक्षा सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य और बेहद महत्वपूर्ण है।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम
1. मैट्रिक (Secondary) सेंट-अप परीक्षा 2027
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार मैट्रिक की सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाएं इस प्रकार होंगी:
- 23 नवंबर 2026 (सोमवार): प्रथम पाली में मातृभाषा (हिंदी, बांग्ला, उर्दू एवं मैथिली) तथा द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, फारसी एवं भोजपुरी) की परीक्षा होगी।
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार): प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रथम पाली में केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा भी होगी।
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी (सामान्य) की परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली में ही दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा भी निर्धारित है।
- 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): प्रथम पाली में ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत) तथा द्वितीय पाली में व्यावसायिक ट्रेड (सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम तथा आईटी/आईटीईएस) की परीक्षाएं होंगी।
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार – प्रायोगिक परीक्षा): प्रथम पाली में ऐच्छिक विषय (ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत आदि) तथा द्वितीय पाली में व्यावसायिक ट्रेडों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होगी।


2. इंटरमीडिएट (Intermediate) सेंट-अप परीक्षा 2027
- इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
- इंटर प्रायोगिक परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक होंगी।
विशेष निर्देश एवं नियम
- अतिरिक्त समय: परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
- दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सुविधा: स्पॉस्टिक (Spastic), दृष्टिबाधित एवं ऐसे अन्य दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||













