वोट चोरी के खिलाफ समस्तीपुर में महाआंदोलन, पीएम मोदी, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गूंजा स्टेशन चौक!

सभा की अध्यक्षता भाकपा, माकपा, भाकपा माले, राजद एवं कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

समस्तीपुर :  दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित आंदोलन के समर्थन में समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक धरना-सभा का आयोजन किया गया। इस धरना के माध्यम से कथित वोट चोरी के गंभीर मुद्दे पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई गई।

समस्तीपुर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित धरना-सभा में शामिल इंडिया गठबंधन के आक्रोशित कार्यकर्ता और वक्ता।

सभा की अध्यक्षता भाकपा, माकपा, भाकपा माले, राजद एवं कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस अध्यक्षमंडल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत पासवान, विनोद पासवान, रामसागर पासवान एवं डोमन राय शामिल रहे।

धरना-सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने वोट चोरी के इस गंभीर मुद्दे को सीधे तौर पर लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा हुआ सवाल बताया। उन्होंने ऐलान किया कि इस काले कारनामे के खिलाफ अब गांव-गांव में जोरदार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता को इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

इस उग्र प्रदर्शन और सभा को सफल बनाने के लिए दर्जनों प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करने वालों में शत्रुघ्न राय पंजी, अशोक कुमार, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दीपक यदुवंशी, शुशील राय, बच्चा राय, सुधीर कुमार देव, परमानंद मिश्र, अनील प्रसाद, मो० मुन्ना, शत्रुघ्न यादव, अनील कुमार महतो, तिलक सहनी, रामबृक्ष राय, हरिनारायण राय, रामप्रकाश यादव, राम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मो० सईद अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी, और मो० आतीब प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here