सावधान! बेल्ट्रॉन (BELTRON) के नाम पर सोशल मीडिया पर तैर रहा ‘फर्जी’ सैलरी आदेश; आईटी विभाग और सरकार ने किया बड़ा पर्दाफाश!

डेटा एंट्री ऑपरेटरों के सीधे वेतन भुगतान और ईआरपी (ERP) प्रणाली को लेकर जारी किया गया कार्यालय पत्र पूरी तरह से नकली और भ्रामक; जालसाजों ने हूबहू कॉपी किया सरकारी लेटरहेड।

विशेष संवाददाता, पटना: बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्‍ट्रान ) के नाम से इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक “कार्यालय सूचना” पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जांच में पाया गया है कि हजारों डेटा एंट्री ऑपरेटरों और संविदा कर्मियों के बीच भ्रम और असंतोष पैदा करने के लिए यह पत्र पूरी तरह से फर्जी और कूटरचित (फेक) तैयार किया गया है।

लेटरहेड असली, लेकिन आदेश पूरी तरह नकली! जालसाजों ने इस फर्जी पत्र (पत्रांक संख्या: 112/IT-BELTRON/2026, दिनांक: 23/05/2026) को इस चालाकी से तैयार किया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल असली सरकारी आदेश जैसा दिखता है। इसमें बिहार सरकार का मोनोग्राम और बेल्ट्रॉन का आधिकारिक लोगो भी लगाया गया है। पत्र में दावा किया गया था कि अब बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत सभी कर्मियों के वेतन भुगतान प्रणाली में बड़ा सुधार करते हुए सीधे BELTRON Payroll Management System और ERP प्रणाली से उनके बैंक खातों में वेतन भेजा जाएगा।

फर्जी पत्र में किए गए थे ये लोकलुभावन दावे:

  1. वेतन भुगतान की प्रक्रिया से सभी बाहरी एजेंसियों और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
  2. सभी संविदा कर्मियों को निर्धारित सरकारी मानकों के अनुसार सीधे पूर्ण वेतन दिया जाएगा।
  3. पीएफ (PF) और ईएसआई (ESI) की राशि सीधे संबंधित सरकारी पोर्टल पर समय से जमा होगी।
  4. कर्मी खुद बेल्ट्रॉन ईआरपी पोर्टल के जरिए अपनी डिजिटल पे-स्लिप (Pay Slip) डाउनलोड कर सकेंगे।

सरकार की अपील: बहकावे में न आएं कर्मचारी, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई मामला संज्ञान में आते ही संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार या बेल्ट्रॉन की ओर से ऐसा कोई भी आदेश या नियम लागू नहीं किया गया है। यह शरारती तत्वों द्वारा की गई एक गंभीर धोखाधड़ी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के पीछे शामिल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) और जालसाजी की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग ने सभी बेल्ट्रॉन कर्मियों और संविदा कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस प्रकार के किसी भी भ्रामक और अनधिकृत पत्रों पर भरोसा न करें। किसी भी आधिकारिक बदलाव या आदेश की पुष्टि केवल और केवल बेल्ट्रॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here