रवींद्र भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, नई टीम के साथ चुनावी रण में उतरने का शंखनाद
विशेष संवाददाता, पटना। बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है! पटना का ऐतिहासिक रवींद्र भवन आज एक बड़े राजनीतिक उलटफेर और भारी हुजूम का गवाह बना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राज्यस्तरीय महाधिवेशन में पार्टी ने अपनी नई सेना का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए पार्टी ने युवाओं और अनुभवी चेहरों के मिश्रण पर दांव लगाया है।

लंबे इंतजार और कयासों के दौर पर विराम लगाते हुए पार्टी नेतृत्व ने आलोक सिंह को बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। आलोक सिंह के कंधों पर अब बिहार में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और संगठन को धार देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।
त्रिगुट रणनीति: प्रशांत, सुभाष और हिमांशु को भी मिली कमान
RLM ने सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बदला, बल्कि बिहार फतह के लिए एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पार्टी के तेजतर्रार नेता हिंमाशु पटेल को प्रधान महासचिव की गद्दी दी गई है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि RLM का यह नया समीकरण विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है।
मंच पर एकजुटता, विपक्षियों को सीधी चुनौती
महाधिवेशन के दौरान जब पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ हवा में उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया, तो पूरा रवींद्र भवन गगनभेदी नारों से गूंज उठा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा, “यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि बिहार के मान-सम्मान की लड़ाई का संकल्प है। RLM अब सूबे की राजनीति में नया इतिहास लिखने को तैयार है।”
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

