बिहार में ‘भागवत’ हुंकार: सत्ता बदलने के बाद पहली बार पटना पहुंचे संघ प्रमुख; खुद सीएम सम्राट चौधरी ने संभाली अगवानी की कमान!

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे मोहन भागवत, पटना से सीधे मुंगेर के लिए रवाना; संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों को देंगे महामंत्र

पटना। बिहार की सियासी फिजां बदलने और भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज पटना पहुंचे। उनके इस दौरे को लेकर सूबे की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी हलचल है। संघ प्रमुख के पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही खुद बिहार के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

बिहार में डबल इंजन सरकार बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत से शिष्टाचार मुलाकात करते सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

मुंगेर में तीन दिन तक मथेगे संघ का विचार पटना पहुंचने के तुरंत बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला सीधे मुंगेर के लिए रवाना हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे अगले तीन दिनों तक मुंगेर में ही प्रवास करेंगे। मुंगेर में आयोजित हो रहे ‘संघ शिक्षा वर्ग’ में मोहन भागवत मुख्य रूप से शामिल होने आए हैं।

स्वयंसेवकों को मिलेगा राष्ट्रवाद का महापाठ सूत्रों के मुताबिक, इन तीन दिनों के दौरान संघ प्रमुख देश के कोने-कोने से आए स्वयंसेवकों को संघ की मूल विचारधारा, राष्ट्र सेवा, अनुशासित कार्यप्रणाली और सामाजिक समरसता के विभिन्न आयामों से अवगत कराएंगे। बिहार में बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच संघ प्रमुख का यह दौरा कैडर में एक नया जोश फूंकने वाला माना जा रहा है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here