बिहार एमएलसी चुनाव: जनसुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार!

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुँच चुकी है। इसी बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपनी ताकत झोंकते हुए 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है और अन्य दलों की नींद उड़ गई है। अभी भी 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनसुराज के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए

इन चेहरों पर जनसुराज ने जताया भरोसा

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मजबूत उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं:

  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: एस.पी. राय
  • दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रविंद्र यादव
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: अफफाक अहमद
  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: दिव्या ज्योति
  • कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: रजनीश रंजन

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान और चुनावी हुंकार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने एनडीए और अन्य राजनीतिक दलों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जैसे बाकीपुर में परिवर्तन, बदलाव और सुधार दिख रहा है, ठीक उसी तरह आपके क्षेत्र में भी यह बदलाव दिखेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि सारण से पहले मुस्लिम विधायक जो शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर सदन में पहुंचे थे, उन अफाक अहमद को जनसुराज फिर से रिपीट कर रहा है। इसके साथ ही कोसी क्षेत्र से लंबे समय से सक्रिय शिक्षाविद रजनीश रंजन को स्नातक उम्मीदवार बनाया गया है। दरभंगा और मिथिलांचल क्षेत्र से शिक्षक उम्मीदवार के तौर पर एस.पी. राय और स्नातक उम्मीदवार के तौर पर रविंद्र यादव मैदान में उतर रहे हैं।

खास बात यह है कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है, जो इस पूरे चुनाव में किसी भी दल से लड़ने वाली एकमात्र महिला उम्मीदवार हो सकती हैं।

अभी 3 सीटों पर सस्पेंस बाकी

जनसुराज ने फिलहाल 5 सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं, लेकिन 3 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के अनुसार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ तिरहुत के स्नातक और शिक्षक दोनों ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अगले 4 से 5 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। इस राजनीतिक उठापटक के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए और अन्य दल अपने किन धुरंधरों को मैदान में उतारते हैं।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here