सावधान! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच बिहार से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनें रद्द और प्रभावित, घर से निकलने से पहले तुरंत चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस!

विशेष संवाददाता

पटना : अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में बड़े पैमाने पर निर्माण और कनेक्टिविटी का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण लगभग दो सप्ताह तक ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। इस दौरान 50 से अधिक ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में या तो पूरी तरह रद्द रहेंगी, आंशिक रूप से प्रारंभ या समाप्त होंगी, अथवा उनके समय में बदलाव किया जाएगा।

क्यों हो रहा है यह बदलाव?

मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल रेल लाइन पुल को मौजूदा रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके तहत नए पुल को बरौनी मुख्य रेल लाइन से जोड़ा जाएगा और साथ ही ट्रैक, पॉइंट तथा सिग्नलिंग सिस्टम की नई कनेक्टिविटी तैयार की जाएगी। एनआई कार्य के दौरान रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जाते हैं, जिसके चलते ट्रेनों का सामान्य संचालन संभव नहीं होता है।

इन बड़े शहरों और रूटों पर पड़ेगा असर

इस मेगा ब्लॉक और तकनीकी कार्य का असर केवल मुकामा-बरौनी रेलखंड तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस रूट से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। हावड़ा, कोलकाता, जयनगर, रक्सौल, मालदा, पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।

ट्रेनों के परिचालन में मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

1. गाड़ियों का आंशिक प्रारम्भ

  • दिनांक 24 सितंबर 2026, 27 सितंबर 2026, 1 अक्टूबर 2026 एवं 4 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 15504 पटना – सहस्रसा का आंशिक प्रारम्भ सोनपुर से होगा।
  • दिनांक 22 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 के बीच खुलने वाली गाड़ी संख्या 15510 पटना – ललितग्राम का आंशिक प्रारम्भ सोनपुर से होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 15714 पटना – कटिहार का आंशिक प्रारम्भ बरौनी से होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 63205 किउल – पटना का आंशिक प्रारम्भ मोकामा से होगा।
  • दिनांक 23 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 63217 बरौनी – दानापुर का आंशिक प्रारम्भ मोकामा से होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 63572 मोकामा – जसीडीह का आंशिक प्रारम्भ किउल से होगा।

2. गाड़ियों का आंशिक समापन

  • दिनांक 25 सितंबर 2026, 28 सितंबर 2026 एवं 2 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 15503 सहस्रसा – पटना का आंशिक समापन सोनपुर में होगा।
  • दिनांक 22 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खुलने वाली गाड़ी संख्या 15509 ललितग्राम – पटना का आंशिक समापन सोनपुर में होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 15713 कटिहार – पटना का आंशिक समापन बरौनी में होगा।
  • दिनांक 22 सितंबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 63217 बरौनी – दानापुर का आंशिक समापन मोकामा में होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 63218 दानापुर – बरौनी का आंशिक समापन मोकामा में होगा।
  • दिनांक 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन खुलने वाली गाड़ी संख्या 63571 जसीडीह – मोकामा का आंशिक समापन किउल में होगा।

3. नियंत्रित होकर चलने वाली गाड़ी

  • दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 63212 पटना – झाझा 30 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।

4. पुनर्धारित  होकर चलने वाली गाड़ियां

  • दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर – आनंद विहार (टी) भागलपुर से 3 घंटा पुनर्धारित होकर चलेगी।
  • दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13229 गोड्डा – राजेंद्र नगर गोड्डा से 3 घंटा पुनर्धारित होकर चलेगी।
  • दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13331 धनबाद – पटना धनबाद से 3 घंटा पुनर्धारित होकर चलेगी।
  • दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18183 टाटा – बक्सर को टाटा से 2 घंटा पुनर्धारित होकर चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले एनईएस ऐप या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की सटीक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here