मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तालाब के किनारे दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाश ने लागातार जानलेवा हमला कर उसकी गर्दन को लहूलुहान कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी को समस्तीपुर जिले से धर दबोचा है।

तालाब किनारे बैटिंग और पैसों के विवाद पर हुआ खूनी संघर्ष घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-02, मनोज कुमार सिंह ने प्रेस मीडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4.10.26 की रात्रि में सकरा थाना अंतर्गत मछही गांव में एक तालाब के पास यह सनसनीखेज घटना घटित हुई थी। वहां देवांग राज नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था और आपस में बातचीत कर रहा था। उसी दौरान बमबम उर्फ सुनील महतो नामक एक शातिर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और देवांग राज की गर्दन पर गंभीर रूप से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात से पहले ये सभी साथ ही रहते थे। शुरुआती दौर में विवाद का ठोस कारण सामने नहीं आया था, लेकिन बाद में पुलिसिया पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि तालाब में नदी पार करने को लेकर कुछ पैसों की बाजी (शर्त) लगी थी, जिसके चलते उनके बीच तीखा विवाद हुआ और यह खूनी संघर्ष हुआ।
अस्पताल से फर्द बयान के बाद दर्ज हुई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल देवांग राज को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी जान बचाई गई। अस्पताल से फर्द बयान आने के बाद सकरा थाना में कांड संख्या 586/26 दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है।

समस्तीपुर के बहनोई के घर से दबोचा गया आरोपी वारदात के बाद से ही आरोपी बमबम उर्फ सुनील महतो पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 6.10.26 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारिसनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में अपने बहनोई के घर छिपा हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

हथियार और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस की सुई पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को उसने पास की ही नदी में फेंक दिया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानें संचालित होती हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिरकार आरोपी के पास चाकू कहां से आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ भी जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी का पूर्व का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है, यह पहली बार किसी गंभीर अपराध में पकड़ा गया है।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||












