एमडीडीएम कॉलेज में मानसिक तनाव पर परिचर्चा : ‘माइंडस्केप 2026’ में नुक्कड़ नाटक और इमोशन अंताक्षरी से छात्राओं ने तोड़ीं मानसिक भ्रांतियां!

मुजफ्फरपुर: एमडीडीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम ‘माइंडस्केप 2026’ (Mindscape 2026) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ.अलका जायसवाल ने की।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ डॉ. मीनाक्षी कुमारी द्वारा प्रस्तुत परिचय भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के विविध पहलुओं और आज के परिवेश में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।

एमडीडीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में ‘माइंडस्केप 2026’ कार्यक्रम के दौरान मंचासीन प्राचार्या अलका जायसवाल, विभागाध्यक्ष निशि कांति एवं अन्य शिक्षिकाएं।

इमोशन अंताक्षरी और नुक्कड़ नाटक का दिखा जलवा

सप्ताह भर चले इस आयोजन में छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक था। ‘इमोशन अंताक्षरी’ और ‘नुक्कड़ नाटक’ जैसी अनूठी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फैले भ्रम, हिचकिचाहट और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था। कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए संदेश दिया गया कि मन की बात साझा करना और मानसिक समस्याओं पर खुलकर बोलना कितना जरूरी है।

माइंडफुलनेस और ध्यान से तनाव प्रबंधन का गुरुमंत्र

कार्यक्रम के समापन सत्र में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष निशि कांति ने विशेष ध्यान  एवं माइंडफुलनेस सत्र का संचालन किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। जीवन में सफलता और शांति के लिए मन और तन का संतुलन बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके बताए और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के विशेषज्ञों की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमाण पत्र के साथ खुशियां मनातीं कॉलेज की छात्राएं व शिक्षिकाएं।

शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता

इस संपूर्ण जागरूकता अभियान में मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में शकीला अज़ीम, अनुराधा सिंह, देवश्रुति घोष और प्रिया ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्राओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के सफल समापन पर संगीता कुमारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here