11 अक्टूबर 2026 ताजपुर (समस्तीपुर): ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन रविवार को ताजपुर के अस्पताल चौक स्थित मॉडेस्टी स्कूल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में तेरह सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और छात्र-छात्राओं के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

नवनिर्वाचित कमिटी में विवेक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और यास्मीन प्रवीण को प्रखंड सचिव चुना गया है। इसके अलावा सह सचिव के रूप में मो० राजा एवं सुरज कुमार, तथा उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव चौधरी एवं मो० जावेद को चुना गया है। साथ ही कमिटी के अन्य सदस्यों में चंदन कुमार, मो० सलमान, फरहादुल होदा, मो० दानिश, अल्ताफ राजा, तनवीर अख्तर एवं प्रियंका भारती को शामिल किया गया है।

सम्मेलन का उद्घाटन आइसा के जिला प्रभारी सह भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सम्मेलन को अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद इजाज, शाद तौहीदी एवं सदरे आलम ने छात्र आंदोलन और संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन का संचालन करते हुए आइसा प्रखंड प्रभारी जीतेंद्र कुमार सहनी ने नवनिर्वाचित कमिटी से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


