परीक्षा में हाईटेक धांधली का पर्दाफाश! चप्पल में ब्लूटूथ लगाकर नकल करते 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी में गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) सेवा संवर्ग अधिनायक अनुदेशक परीक्षा के दौरान धांधली और हाईटेक चीटिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए चोरी-छिपे परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी और उसके दो सहयोगियों को नगर थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। पकड़े गए मुन्नाभाइयों ने नकल करने के लिए चप्पल और अन्य कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ सेट कर रखा था।

नगर थाना पुलिस की हिरासत में पकड़े गए तीनों अभियुक्त अविनाश कुमार, अभिनव राज और दीपक कुमार।

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण:

  1. अविनाश कुमार (परीक्षार्थी), पिता: नन्दु महतो, निवासी: पिपरहिया, थाना: नवलपुर, जिला: पश्चिमी चम्पारण।
  2. अभिनव राज (सहयोगी), पिता: नन्दु महतो, निवासी: पिपरहिया, थाना: नवलपुर, जिला: पश्चिमी चम्पारण।
  3. दीपक कुमार (सहयोगी), पिता: राजदेव राम, निवासी: पिपरहिया, थाना: नवलपुर, जिला: पश्चिमी चम्पारण।

बरामद सामान: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ युक्त) और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी: इस त्वरित कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक 1033 अंजली कुमारी, मोतिहारी की तकनीकी शाखा और नगर थाना के सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही।

नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य कड़ियों को खंगालने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

 ||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here