विशेष संवाददाता, पटना | 09 जुलाई 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के सियासी दंगल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी घोषित उम्मीदवार रेखा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी रण को फतह करने और अल्पसंख्यक मतों को पूरी तरह गोलबंद करने के लिए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एक बेहद रणनीतिक और बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी के निर्देश पर बांकीपुर विधानसभा चुनाव अभियान हेतु एक विशेष 21 सदस्यीय महासमिति का गठन किया गया है, जो उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में जमीनी मोर्चा संभालेगी।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता ने भारी उत्साह और समर्थकों की नारेबाजी के बीच आज पटना कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण सियासी मौके पर उनके साथ राजद और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विक्ट्री (जीत) का निशान बनाकर अपनी एकजुटता और जीत का संकल्प प्रदर्शित किया। नामांकन के बाद महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है और रेखा कुमारी गुप्ता की यह उम्मीदवारी बांकीपुर में विपक्ष को एक नई मजबूती देगी।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (राजद) द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची के अनुसार, इस बेहद महत्वपूर्ण चुनाव अभियान समिति की कमान सैयद मोहिब उल हसन हीरा को सौंपी गई है। उन्हें समिति का अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता की भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। राजद नेतृत्व ने बांकीपुर से अपनी उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है, यही वजह है कि इस समिति में पार्टी के सबसे कद्दावर और अनुभवी रणनीतिकारों को शामिल किया गया है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी द्वारा इस संबंध में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को आधिकारिक पत्र भेजकर पूरी जानकारी दी गई है। इस समिति में 2 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 10 राष्ट्रीय सचिवों को शामिल कर एक बेहद संतुलित और आक्रामक टीम तैयार की गई है। इस घोषणा के बाद से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रेखा गुप्ता के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
बांकीपुर विधानसभा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख चेहरे और उनके दायित्व:
- सैयद मोहिब उल हसन हीरा – राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता (अध्यक्ष)
- तनवीर अंसारी – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- आइशा फातीमा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- जफर अहसन उर्फ भाई आरिफ – राष्ट्रीय महासचिव
- हैदर आजाद – राष्ट्रीय महासचिव
- अख्तर अली – राष्ट्रीय महासचिव
- सलमान अख्तर – राष्ट्रीय महासचिव
- मरीउज्जमा खान उर्फ लडन खान – राष्ट्रीय महासचिव
- आरिफ हुसैन – राष्ट्रीय महासचिव
- अहलास मलिक – राष्ट्रीय महासचिव
- सरदार रंजीत सिंह – राष्ट्रीय महासचिव
- कौसर खान – राष्ट्रीय सचिव
- मो जावेद आलम – राष्ट्रीय सचिव
- वसीम अहमद मुन्ना – राष्ट्रीय सचिव
- मो फारूक आजम – राष्ट्रीय सचिव
- मसरूर अहमद फैजी – राष्ट्रीय सचिव
- ई शाहजहां – राष्ट्रीय सचिव
- शहाबुद्दीन खान – राष्ट्रीय सचिव
- तौकीर आलम – राष्ट्रीय सचिव
- वजीहुल कमर सिद्दीकी उर्फ सितारे रहमानी – राष्ट्रीय सचिव
- मो शाहिद जमाल – राष्ट्रीय सचिव

इस उच्च स्तरीय समिति के गठन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (राजद) सह नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा तथा राष्ट्रीय सचिव (राजद) को आवश्यक कार्रवाई और सूचनार्थ भेज दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में इस महासमिति का गठन विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। इस टीम का हर एक सदस्य जमीनी पकड़ और मजबूत नेटवर्किंग के लिए जाना जाता है। कैंप कार्यालय 02, वीरचंद पटेल पथ, पटना से इस पूरे चुनावी अभियान की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

