हर तरफ मची खलबली, क्या आपने इसे देखा है? खोजने वाले को ₹5000 का नकद इनाम, घर पहुँचाने का खर्च अलग से देगा परिवार!

घाव के कारण बांया पैर फेंक कर चलता है और ‘मिंटू’ नाम सुनते ही पलट जाता है… क्या आपने सकरा (ढोली बाजार) के इस लापता युवक को कहीं देखा है?

सकरा (मुजफ्फरपुर): बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सकरा थाना क्षेत्र के ढोली बाजार से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ का रहने वाला 35 वर्षीय युवक वैभव कुमार उर्फ मिंटू कुमार बीते 22 अप्रैल 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया है। युवक के इस तरह अचानक गायब हो जाने से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित जगह पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी मिंटू का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ढोली बाजार स्थित उसके घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिमागी रूप से है कमजोर, ‘मिंटू’ सुनते ही पलट जाता है चेहरा

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लापता वैभव उर्फ मिंटू दिमागी रूप से मंदबुद्धि (कमजोर) है। हालाँकि, उसकी एक सबसे बड़ी और विशेष पहचान यह है कि यदि कोई उसे उसके पुकारू नाम मिंटू” से आवाज देता है, तो वह तुरंत पलटकर देखने लगता है। अगर कोई उससे प्यार से पूछताछ करे, तो वह अपने पिता का नाम और गाँव का पता भी बता देता है।

पैर में है घाव, लंगड़ाकर(फेंक-फेंक कर)चलना है मुख्य पहचान

लापता मिंटू को पहचानने के लिए कुछ बेहद खास शारीरिक लक्षण हैं, जिन्हें देखकर आप उसे आसानी से पहचान सकते हैं:

  • शारीरिक बनावट और हुलिया: उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है, लेकिन देखने में वह 30 साल के आसपास का प्रतीत होता है। उसकी लम्बाई 5 फीट 4 इंच है और रंग हल्का सांवला है। चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है, जो इतने दिनों से लापता होने के कारण अब बढ़ी हुई हो सकती है।
  • चाल और घाव का निशान (सबसे बड़ी पहचान): मिंटू के बायें पैर में गहरा घाव है, जिसके कारण वह पैर फेंक-फेंक कर (लंगड़ाकर) चलता है। इसके साथ ही उसके बायें ठेहुना (घुटने) के ठीक नीचे भी घाव का एक बड़ा निशान मौजूद है।
  • आखिरी बार देखा गया पहनावा: जब वह घर से निकला था, तब उसने ऑरेंज कलर (नारंगी) का हाफ टी-शर्ट और ब्लू कलर (नीला) का पैजामा (लोअर) पहना हुआ था।

इन इलाकों और रास्तों में देखे जाने की है बड़ी आशंका

परिजनों को स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि लापता होने के बाद इस युवक को भटकते हुए बंदरा  के मतलुपुर मंदिर, पूसा बाजार, ताजपुर, सकरा के सबहा चौक , दरधा बाजार एवं सकरा के बाजी के आसपास देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह दिमागी हालत ठीक न होने के कारण रास्ता भूल गया है और इसी रूट पर या इसके आसपास के किसी गाँव-कस्बे में भटक रहा है।

तस्वीर में दिख रहा यही वह मासूम युवक वैभव कुमार उर्फ मिंटू है, जो सकरा के ढोली बाजार से लापता है। इसके बायें पैर में घाव है और यह फेंक-फेंक कर चलता है। इसे ढूंढने में परिवार की मदद करें।

सूचना देने वाले को ₹5,000 नकद इनाम, घर पहुँचाने का भाड़ा-किराया अलग से!

लापता मिंटू के बेबस परिवार ने जनता और राहगीरों से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है। परिवार ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति इस युवक को ढूंढने में मदद करेगा या इसके संबंध में कोई भी सटीक व सही सूचना देगा, उसे ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार तुरंत दिया जाएगा। इसके अलावा, जो भी सहृदय व्यक्ति मिंटू को सुरक्षित उसके घर तक पहुँचाएगा, उसे आने-जाने का पूरा भाड़ा, गाड़ी का किराया और अन्य सभी खर्चे परिवार की तरफ से अलग से (अतिरिक्त) दिए जाएंगे।

यदि कहीं दिखे, तो तुरंत इन नंबरों पर घुमाएं फोन:

अगर आपको अपनी दुकान, बाजार, सड़क, स्टेशन या किसी धार्मिक स्थल के पास इस हुलिए का कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो कृपया इंसानियत के नाते तुरंत नीचे दिए गए पते और मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन (सकरा थाना) को सूचित करें:

  • परिजनों का मोबाइल नंबर: 9934285446 / 9572182951
  • घर का पता: पिता – श्याम बाबू चौधरी, ग्राम – ढोली बाजार, पोस्ट – रैनी, थाना – सकरा, जिला – मुजफ्फरपुर, राज्य – बिहार, पिन – 843121।

(अपील: एक मंदबुद्धि युवक को उसके माता-पिता से मिलाने के लिए इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं।)

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here