सकरा (मुजफ्फरपुर): 02 अगस्त 2026। स्मार्ट किड्स प्री-स्कूल, सरमस्तपुर, सकरा में सत्र 2026/2027 का प्रथम टर्मिनल परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षाफल वितरण समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम देखते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह के साथ ही विद्यालय परिसर में एक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भी आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और अभिभावकों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे घर पर भी बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई और उनकी दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें।
विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पलता कुमारी और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक विकास और उनकी क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान मंजू राउत, प्रियंका मैम, प्रिया मैम, चांदनी मैम सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन (एडमिन) और शैक्षणिक टीम के इस प्रयास की काफी सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||



