समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फोरलेन पर गनपॉइंट पर लेकर लूट करने वाले 5 लुटेरे अरेस्ट!

पुराने हत्यारों और लुटेरों का नया कारनामा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

समस्तीपुर / ताजपुर: समस्तीपुर जिले की ताजपुर थाना पुलिस ने फोरलेन पर हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले एक अंतरप्रांतीय/शातिर आपराधिक गिरोह का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चार पहिया कार और पीड़ित से लूटा गया एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

समस्तीपुर जिला पुलिस द्वारा ताजपुर थाना अंतर्गत डकैती की घटना का 24 घंटा के अंदर सफल उद्भेदन कर घटना में प्रयुक्त कार एवं लूटी गई मोबाईल के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार। तस्‍वीर में जानकारी देते सतीश सुमन SDPO सदर 1 समस्‍तीपुर, एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी ।   

मामले की पूरी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 सतीश सुमन ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई इस डकैती की वारदात के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया है।

तड़के सुबह फोरलेन पर दिया था वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना ताजपुर थाना अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव के पास फोरलेन की है। कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी सुकेश कुमार राय (पिता- रामजी भगत) सुबह करीब पौने छह बजे फोरलेन से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार सवार 5 अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट का भय दिखाकर उनसे ₹20,000 नगद और उनका एंड्रॉइड मोबाइल लूट लिया।

पीड़ित के बयान के आधार पर ताजपुर थाने में कांड संख्या 244/2026 (दिनांक 23/10/2026) दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

SP के निर्देश पर बनी विशेष छापेमारी टीम (SIT)

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) समस्तीपुर के निर्देश पर SDPO सदर-1 सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 24 घंटे के अंदर पांचों अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची:

  1. गुड्डू कुमार, पिता- मनोज सहनी (थाना- ताजपुर)
  2. मनीष राज, पिता- राजनारायण यादव (थाना- ताजपुर)
  3. सत्यम कुमार, पिता- श्यामबली सहनी (थाना- ताजपुर)
  4. प्रतीक कुमार, पिता- आस्तिक ठाकुर (थाना- ताजपुर)
  5. आशीष रंजन, पिता- प्रेम कुमार (थाना- हसनपुर)

गिरफ्तार अपराधियों का रहा है संगीन आपराधिक इतिहास

SDPO सतीश सुमन ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पूर्व से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है:

  • 2 आरोपियों पर हत्या का मुकदमा अदालत में विचाराधीन  है।
  • 1 आरोपी के विरुद्ध फर्जीवाड़ा और लूट  का मामला दर्ज है।
  • 1 आरोपी पर उत्पाद अधिनियम (शराब कांड) के तहत केस दर्ज है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमानत (Bail) पर बाहर आकर दोबारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले इन अपराधियों की जमानत रद्द  कराने के लिए कोर्ट में विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूछताछ में खुले कई अन्य कांडों के राज

पुलिस टीम द्वारा इन अपराधियों से की गई कड़ाई से पूछताछ में जिले के अन्य संपत्ति मूलक अपराधों (लूट, चोरी व डकैती) के संबंध में भी कई अहम और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इससे अन्य लंबित मामलों के अनुसंधान और खुलासे में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।

SIT टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

इस सफल और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली विशेष छापेमारी टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • इंस्पेक्टर मनीष कुमार (थानाध्यक्ष, ताजपुर)
  • सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार (ताजपुर थाना)
  • प्रोवेशनरी सब इंस्पेक्टर कलानंद कुमार (ताजपुर थाना)
  • सब इंस्पेक्टर प्रिंस प्रशांत भारत (DIU समस्तीपुर)
  • सब इंस्पेक्टर वत्स राहुल राजहंस (DIU समस्तीपुर)
  • ताजपुर थाना का सशस्त्र पुलिस बल

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here