- गया के बोधगया स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और बारह औद्योगिक इकाइयों के बीच चार हजार बानवे करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
- इस पहल से राज्य में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- कार्यक्रम के दौरान बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट दो हजार सत्ताईस के कर्टेन रेजर का आयोजन किया गया।

विस्तृत खबर: बिहार के गया जिला स्थित बोधगया के वेलकम होटल बाय आई०टी०सी० में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और बारह औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल चार हजार बानवे करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट दो हजार सत्ताईस के कर्टेन रेजर के अवसर पर विभिन्न कंपनियों ने निवेश के लिए समझौते किए। आज चार हजार बानवे करोड़ रूपये के बारह निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए:

- मिंट लाइफ साइंसेज: एक हजार पांच सौ करोड़ रूपये।
- ए०बी०आई०एस० (ABIS) ग्रुप: छह सौ करोड़ रूपये।
- बायोहील एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड: पांच सौ दस करोड़ रूपये।
- जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (1) लिमिटेड: पांच सौ करोड़ रूपये।
- कुमार ऑर्गेनिक्स: तीन सौ करोड़ रूपये।
- जियाना इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड: दो सौ छह करोड़ रूपये।
- नालंदा ऑटोमेक प्राइवेट लिमिटेड: एक सौ बीस करोड़ रूपये।
- अमरनाथ टेक्सटाइल: एक सौ दस करोड़ रूपये।
- मां भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड: पचानवे करोड़ रूपये।
- शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड: इक्यावन करोड़ रूपये।
- वास्तु विहार बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड: पचास करोड़ रूपये।
- कनकलया ज्वेलरी: पचास करोड़ रूपये।

इन प्रस्तावों में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि आधारित उत्पाद, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करने, सहायक उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करना और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
राज्य सरकार की प्राथमिकता इन समझौता ज्ञापनों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है, ताकि निवेश प्रस्तावों का लाभ औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक विकास के रूप में मिल सके। इसके लिए औद्योगिक विकास और निवेशकों के साथ समन्वय के लिए कार्य किया जा रहा है।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जापान, थाईलैंड एवं लाओस के राजदूत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

