मुखिया धर्मेन्द्र कुमार की पहल पर आयोजित हो रहा है शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी मुफ्त दवा और चिकित्सीय सलाह
ताजपुर: समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कोठिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार की विशेष पहल पर ग्राम पंचायत राज कोठिया सरकार भवन के प्रांगण में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार, यानी 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगा।

जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम : ग्राम पंचायत राज कोठिया के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार ने समस्त पंचायत वासियों को हृदय से प्रणाम करते हुए इस स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
बिहार के जाने-माने एमबीबीएस डा. सम्राट अशोक (डाईपीएमसीएच) – पुणे, जनरल फिजिशियन एवं सर्जन, द्वारा इस शिविर का सफल संचालन किया जाएगा। डा. सम्राट अशोक जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, पटना में मेडिकल ऑफिसर हैं, तथा महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) में पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
शिविर में मिलने वाली मुख्य और विशेष सुविधाएं:
- निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण: शिविर में आने वाले सभी मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, दिनचर्या और शारीरिक प्रतिक्रियाओं की बारीकी से जांच की जाएगी।
- मुफ्त दवा वितरण: डॉक्टर साहब के द्वारा जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी विशेष प्रावधान रखा गया है।
- विभिन्न रोगों का चिकित्सीय परामर्श: सम्राट अशोक द्वारा पेट एवं लिवर रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, एक्सीडेंटल केयर, शिशु रोग, खांसी, जुकाम, बुखार, चर्म रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर तथा फेफड़ों से संबंधित समस्त प्रकार की गंभीर बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श दिया जाएगा।
पंचायत वासियों से विशेष अपील : मुखिया धर्मेन्द्र कुमार ने पंचायत के सभी नागरिकों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे 28 अक्टूबर 2026 के दिन निर्धारित समय पर पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में जरूर पहुंचें। और इस आयोजित शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं तथा डॉक्टर साहब से मुफ्त दवा एवं परामर्श प्राप्त कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||



