वैशाली: जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए वैशाली पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सक्रिय पुलिसिंग के तहत महुआ और महनार थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे कुख्यात अपराधियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और जेवरात के साथ धर दबोचा है।

महुआ थाना: डकैती की साजिश रच रहे 06 अपराधी और चोरी का सोना-चांदी खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वैशाली के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महुआ थाना अंतर्गत करिहो चौर में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए अपराधियों को घेर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 02 अवैध आग्नेयास्त्र और 03 जिंदा कारतूस के साथ कुल 06 अपराधियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इन अपराधियों ने कुछ दिन पहले ग्राम चक्काजिनीजाम में शिवमंदिर के पास एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चुराए गए सोने-चांदी के आभूषणों को महुआ मुकुंदपुर स्थित श्री राधिकाकृष्णा ज्वेलर्स के दुकानदार के पास बेच दिया था। पुलिस ने त्वरित छापामारी कर 11.37 ग्राम सोना और 220 ग्राम चांदी के साथ सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों और दुकानदार का विवरण:
- दुन्तुन कुमार राय, पिता भोला राय, ग्राम सादापुर, थाना महुआ, जिला वैशाली (आपराधिक इतिहास: महुआ थाना कांड संख्या-138/22, 125/18, 171/24, 360/26, 405/24)।
- मोहम्मद फैसल, पिता शमशुल हुदा, ग्राम खानपट्टी, थाना महुआ, जिला वैशाली।
- प्रियांशु कुमार, पिता गणेश सिंह, ग्राम चक्काजिनीजाम, थाना महुआ, जिला वैशाली।
- चंदन कुमार, पिता हरिंगमल महतो, ग्राम भागवतपुर तरीरा, थाना महुआ, जिला वैशाली।
- अमन कुमार, पिता अरविंद कुमार, ग्राम गदोपुर, थाना महुआ, जिला वैशाली (आपराधिक इतिहास: महुआ थाना कांड संख्या-1180/26)।
- गोलू कुमार यादव उर्फ कृष्णकांत कुमार, पिता लखेन्द्र राय, ग्राम चक्काजिनीजाम, थाना महुआ, जिला वैशाली (आपराधिक इतिहास: महुआ थाना कांड संख्या-1193/26, 1180/26)।
- मनीष कुमार सोनी, पिता महेश्वर सोनी, ग्राम महुआ मुकुंदपुर, थाना महुआ, जिला वैशाली (दुकानदार)।

बरामदगी का विवरण:
- देशी कट्टा – 02
- जिंदा कारतूस – 03
- सोना – 11.37 ग्राम
- चांदी – 220 ग्राम
- लोहे का रॉड एवं अन्य औजार
- लोहे का बना सलाई रिंच
- एक बोल्ट कटर
- एक बड़ा चाकू
महनार थाना: दिवा गश्ती के दौरान वर्षों पुराना वारंटी भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार
महनार थाना पुलिस द्वारा दिवा गश्ती के दौरान फटीवारा गांव में बड़ी कार्रवाई की गई। गश्ती के दौरान पुलिस टीम को महनार थाना कांड संख्या-159/1986 का वारंटी अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़ कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए गए। इस संबंध में महनार थाना कांड संख्या-550/26 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- रविन्द्र सिंह, पिता महेश्वर सिंह, ग्राम फटीवारा, थाना महनार, जिला वैशाली।
बरामदगी का विवरण:
- पिस्टल – 01
- मैगजीन – 02
- जिंदा कारतूस – 10

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

