मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कांटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में शामिल कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों के अनुपालन और पूर्ण शराबबंदी हेतु संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गंभीर कांडों में सक्रिय, वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

04 अलग-अलग कांडों में हुई कार्रवाई:
कांटी थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 04 कांडों में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है:
- चोरी एवं गृहभेदन (कांड संख्या- 482/26 एवं 483/26):
चोरी के सामान और घटना में प्रयुक्त सामानों के साथ कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- सोनू कुमार (थाना- कांटी, जिला- मुजफ्फरपुर)
- अंकित कुमार (थाना- मोतीपुर, जिला- मुजफ्फरपुर)
- सोनू कुमार (थाना- सिवाईपट्टी, जिला- मुजफ्फरपुर)
- बरामदगी:
- 01 चार पहिया वाहन (घटना में प्रयुक्त)
- चोरी की पर्स, पासबुक और चेक बुक
- 01 चाकू
- 03 पेचकश
- 01 लोहे का रॉड
- मारपीट मामला (कांड संख्या- 484/26):
मारपीट के मामले में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- रितिक कुमार
- उदित कुमार
- गोपी कुमार
- साहब मिश्र
- आदित्य कुमार
- राजदेव साह
(सभी थाना- कांटी, जिला- मुजफ्फरपुर)
- हत्याकांड मामला (कांड संख्या- 481/26):
हत्याकांड के मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- हरि पासवान (थाना- कांटी, जिला- मुजफ्फरपुर)
अपराधिक इतिहास की जांच जारी:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


