मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित  निजी विद्यालय पर गोलीबारी और रंगदारी मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में धमकियों का दौर और खौफनाक गोलीबारी की घटना फैलाने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विगत 13सितम्‍बर  को कांटी थाना अंतर्गत एक निजी विद्यालय पर अज्ञात अपराधियों द्वारा धमकी भरा पर्चा चिपकाने और अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया था। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के निजी विद्यालय पर गोलीबारी और रंगदारी मामले की जानकारी देते ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभाकर तथा बगल में प्रदर्शित की गई घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अन्य सामग्री।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी 01 द्वारा तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके साथ ही, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफ०एस०एल० (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए। इस संबंध में कांटी थाना कांड संख्या- 572/26 दर्ज किया गया।

विशेष पुलिस टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता और अपराधियों के हौसलों को कुचलने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी-01 के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें कांटी थाना की पुलिस टीम को भी शामिल किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त अमन रंजन, थाना-तुर्की, जिला-मुजफ्फरपुर को धर दबोचा गया।

राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने दी विस्तृत जानकारी घटना एवं गिरफ्तारी के संबंध में राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है तथा इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्त अमन रंजन का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। इसके खिलाफ पूर्व से काजी मोहम्मदपुर थाना कांड संख्या- 460/19 दर्ज है, जो दिनांक 27/10/2019 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37(बी)(सी) के तहत दर्ज किया गया था।

बरामदगी:

  1. बुलेट मोटरसाइकिल-01
  2. मोबाइल फोन-01

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here