मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी. क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की 02 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हिमांशु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर-02, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रेस मीडिया को विस्तृत जानकारी दी गई।

कबाड़ की दुकानों तक जुड़े थे चोरी के तार
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.09.2026 को एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी करते हुए एक आरोपी निरंजन सहनी, थाना-मोतीपुर, जिला-मुजफ्फरपुर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में अहियापुर थाना (एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी.) कांड संख्या-1525/26 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि चोरी की गई इन मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री अवैध रूप से कबाड़ की दुकानों के माध्यम से की जाती है। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कबाड़ की दुकान पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

छापेमारी में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार और वाहन बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दूसरे अभियुक्त नितेश कुमार, थाना-मोतीपुर, जिला-मुजफ्फरपुर को एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास:
- कांड सं0 1389/26, थाना अहियापुर (एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी.)-मोटरसाइकिल चोरी।
- कांड सं0 1471/26, थाना अहियापुर (एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी.)-टोटो चोरी।
- कांड सं0 1489/26, थाना अहियापुर (एस.के.एम.सी.एच. ओ.पी.)-मोटरसाइकिल चोरी।
पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

