थाने के सामने युवती का रील बनाने एवं  आपत्तिजनक संगीत पर थिरकते ही पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन!

मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और रातों-रात स्टार बनने की दीवानगी अब इस कदर सिर चढ़कर बोल रही है कि लोग कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवती ने सीधे तौर पर पुलिस महकमे को चुनौती देते हुए थाने के गेट और परिसर के सामने ही फूहड़ और आपत्तिजनक संगीत बजाकर इंस्टाग्राम रील बना डाली। इस सनसनीखेज वाकया का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना परिसर के सामने आपत्तिजनक संगीत पर रील बनाती युवती को शपथ दिलाती और मामले की जांच करती पुलिस टीम।

थाने के सामने चल रहा था नागिन डांस और फूहड़ गाने का खेल  : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह युवती अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के नाम पर लगातार सनसनी फैला रही थी। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी रील शूटिंग के लिए सीधे पानापुर थाना परिसर को ही चुन लिया। थाने के ठीक सामने तेज आवाज में आपत्तिजनक और अशिष्ट गाने बजाकर वह बेखौफ होकर ठुमके लगा रही थी और वीडियो शूट करवा रही थी। थाने के ठीक सामने इस तरह की गतिविधि ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया।

पुलिस की सख्ती: कड़ी चेतावनी के बाद दी गई हिदायत :  मामला संज्ञान में आते ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवती को ढूंढ निकाला। पानापुर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाई और जमकर क्लास लगाई। पुलिस अधिकारियों ने युवती को सख्त लहजे में समझाया कि थाना कोई पिकनिक स्पॉट या रील्स बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह कानून का मंदिर है।

पुलिस की पूछताछ और कड़ी फटकार के बाद युवती की सारी हेकड़ी निकल गई। इसके बाद पुलिस ने भविष्य में इस प्रकार की गैर-कानूनी और फूहड़ गतिविधि की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी। साथ ही, उससे थाना परिसर में इस तरह का कृत्य दोबारा कभी न करने को लेकर लिखित शपथ भी करवाई गई। अंततः भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस ने उसे मुचलके व सख्त हिदायत के साथ छोड़ दिया।

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर रहेगी पैनी नजर इस मामले के सामने आने के बाद पानापुर थाना क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया के नाम पर यदि किसी ने भी कानून, मर्यादा या थाने की गरिमा से खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ बिना किसी नरमी के कानूनी डंडा चलाया जाएगा।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here