पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के ठिकानों पर निगरानी का छापा, आय से 75% अधिक संपत्ति का खुलासा

पटना: बिहार सरकार के पर्यटन विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ब्यूरो की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद पटना स्थित उनके आवास और कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति, बेनामी निवेश के दस्तावेज, नगदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त अवधेश कुमार सिन्हा (अधीक्षण अभियंता, पर्यटन विभाग) के पटना स्थित भव्य तीन मंजिला आवास और कार्यालय में सर्च वारंट के आधार पर की जा रही सघन तलाशी और जांच की कार्रवाई।

निगरानी थाना में कांड संख्या 0-084/26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, अवधेश कुमार सिन्हा पर अपनी ज्ञात कानूनी आय से करीब 75% अधिक, यानी कुल 1,41,90,000 (एक करोड़ इकतालीस लाख नब्बे हजार) रुपये की परिसंपत्ति अवैध रूप से अर्जित करने का आरोप है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त अवधेश कुमार सिन्हा (अधीक्षण अभियंता, पर्यटन विभाग) के पटना स्थित भव्य तीन मंजिला आवास और कार्यालय में सर्च वारंट के आधार पर की जा रही सघन तलाशी और जांच की कार्रवाई।

तलाशी के दौरान बरामद हुई संपत्तियों का विवरण:

विशेष न्यायालय से मिले सर्च वारंट के आधार पर 17 जुलाई 2026 को देर रात तक चली छापेमारी के दौरान अभियुक्त और उनके परिजनों के नाम पर अर्जित निम्नलिखित चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज और सामग्रियां मिली हैं:

  1. जमीन एवं मकान के दस्तावेज: फ्रेंड्स कॉलोनी आशियाना नगर, पटना स्थित एक भूखंड (रकबा: 2 कट्ठा 4 धूर), जिसकी खरीद मूल्य 75,63,000 रुपये अंकित है। इस जमीन पर बने मकान के संबंध में एक सिविल कांट्रैक्टर के साथ किए गए मेमोरेंडम स्टैंडिंग के कागजात मिले हैं, जिसमें 20,00,000 रुपये का भुगतान एमओयू के समय और अग्रिम आठ किस्तों में 97,00,000 रुपये का भुगतान किया जाना दर्ज है।
  2. जमीन एग्रीमेंट: एक अन्य जमीन के एग्रीमेंट के कागजात मिले हैं, जिसका कुल मूल्य 75,62,500 रुपये अंकित है।
  3. बैंक लॉकर: केनरा बैंक में एक लॉकर का पता चला है, जिसे सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत खोलकर जांच की जाएगी।
  4. नगद राशि: आवास से तलाशी के दौरान 61,000 रुपये नगद बरामद किए गए।
  5. स्वर्णाभूषण: वर्तमान मूल्य के अनुसार 5,05,019 रुपये के सोने के आभूषण मिले हैं।
  6. हीरा जड़ित आभूषण: 3,07,081 रुपये मूल्य के हीरा जड़ित आभूषण जब्त किए गए हैं।
  7. चांदी के आभूषण: 1,52,804 रुपये के चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
  8. डीड के कागजात: कुल 12 अलग-अलग डीड के महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए हैं।
  9. बैंक खाते: विभिन्न बैंकों से जुड़े 19 बैंक अकाउंट के कागजात बरामद किए गए हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है।
  10. इंश्योरेंस निवेश: विभिन्न जीवन बीमा पॉलिसियों (इंश्योरेंस) में किए गए निवेश के दस्तावेज मिले हैं।
  11. फ्लैट के कागजात: कुल 3 फ्लैट से संबंधित मालिकाना हक के कागजात पाए गए हैं।
  12. लक्जरी कार: एक होंडा कार भी बरामद की गई है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तीन अलग-अलग टीमों द्वारा यह पूरी कार्रवाई संचालित की गई। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और बैंक खातों व लॉकर को खंगालने के बाद बेनामी संपत्ति का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मामले का अनुसंधान अभी जारी है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here