नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस क्षेत्र में एक बहुमंजिली इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। इमारत के मलबे में कई बच्चों और स्थानीय लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस दुखद हादसे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पप्पू यादव ने अपने संदेश में लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के पास बहुमंजिली इमारत गिरने से कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए हैं, जो कि अत्यंत दुःखद है। उन्होंने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस घटना से मर्माहत है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भाषण देने के बजाय तुरंत प्रभाव से घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू) में तेजी लाई जानी चाहिए और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||


