ढोली बाजार में व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; इलाके में फैली सनसनी!

मुजफ्फरपुर: मुरौल ओपी क्षेत्र के ढोली बाजार में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक स्थानीय व्यवसायी को निशाना बनाया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि इस हमले में एक लड़की बाल-बाल बच गई, हालांकि बदमाशों की चलाई गई गोली घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर जा लगी।

ढोली बाजार में शिवनाथ शाह के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल का मुआयना करते पुलिसकर्मी और मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-02, मनोज कुमार सिंह।

पुरानी दुश्मनी और धमकी की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढोली बाजार निवासी शिवनाथ शाह को कुछ दिन पहले भी बदमाशों द्वारा उनकी दुकान पर पहुंचकर धमकी दी गई थी। पुलिस इस मामले को पुरानी दुश्मनी के एंगल से भी जोड़कर देख रही है। शाम करीब चार बजकर पैंतालीस मिनट पर हुई इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी खुलेआम हथियार लहराते हुए रैनी मोड़ की तरफ फरार हो गए।

पुलिस प्रशासन में हड़कंप, मौके पर पहुंचे डीएसपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुरौल ओपी पुलिस के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-02, मनोज कुमार सिंह तत्काल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-02, मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “आज दिनांक 22/4/26 को करीब पौने चार बजे शाम के आसपास ढोली बाजार के शिवनाथ शाह हैं, जिनकी घर के पास तीन अपराधियों द्वारा, जो बाइक पर सवार थे, एक राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग उनके घर के बाहर लगे कार में लगी है जहाँ से खोखा को जब्त किया गया है। घटना के कारण और इस घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।”

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस का खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस की कई टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी रोष और भय का माहौल है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here