भागलपुर: भागलपुर की धरती पर मोबाइल कारोबारियों का ऐसा महाकुंभ सजा कि पूरा डिजिटल बाजार हिल उठा! ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा), बिहार प्रदेश का 12 वां स्थापना दिवस समारोह स्थानीय होटल चिन्मय इन में पूरी भव्यता, उत्साह और धमाकेदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में राज्यभर से दो सौ से अधिक पदाधिकारियों और दिग्गज लीडर्स ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का ऐसा शंखनाद किया, जिसकी गूंज पूरे मोबाइल जगत में साफ सुनाई दे रही है। कार्यक्रम में सभी लीडिंग मोबाइल ब्रांड्स, प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स और एनबीएफसी व फाइनेंस कंपनियों के नुमाइंदों ने सक्रिय भागीदारी निभाकर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

सांस्कृतिक छटा और सम्मान का महासंगम: पारंपरिक भागलपुरी झिगिया नृत्य और केक काटकर मनाया गया जश्न, दिग्गजों को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित!
कार्यक्रम की भव्य शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके तुरंत बाद मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक पारंपरिक भागलपुरी झिगिया नृत्य ने वहां मौजूद हर एक शख्स का दिल जीत लिया। संस्कृति और आधुनिक तकनीक के इस बेजोड़ संगम के बीच 12वीं वर्षगांठ का भव्य केक काटकर समारोह का आधिकारिक आगाज किया गया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और एमरा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

इस गरिमामय समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवनीत केडिया, प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार सिंह, भागलपुर के जिला अध्यक्ष शंकर मिश्रा, जोनल उपाध्यक्ष अनिल बाजोरिया, मयंक मिंकू तथा जिले के अन्य लीडर्स ने मंच पर मोर्चा संभाला। इन सभी ने प्रदेश भर से पधारे अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही संगठन की ओर से सभी ब्रांड कंपनी ऑफिशियल्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंस कंपनियों को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके सहयोगात्मक रवैये के प्रति आभार जताया गया। इस आयोजन में बिहार प्रदेश के सभी जोनल लीडर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन की रीढ़ को और मजबूत किया।

जोनल उपाध्यक्ष इरशाद आलम का ओजस्वी बयान : कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा) के जोनल उपाध्यक्ष इरशाद आलम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन बिहार के हर एक मोबाइल कारोबारी के लिए गर्व का विषय है। बारह वर्षों की लंबी यात्रा में एमरा ने छोटे से छोटे रिटेलर के अधिकारों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया है, उसका परिणाम आज इस महाकुंभ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आज देश के तमाम बड़े ब्रांड्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंस कंपनियां हमारे साथ कंधे से कंधا मिलाकर खड़ी हैं, जो हमारी बढ़ती ताकत और भरोसे का प्रतीक है। हमारा संगठन सिर्फ एक व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि एक ऐसा मजबूत परिवार है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने हर एक सदस्य के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहता है।

संस्थापक कैलाश लख्यानी का डिजिटल संबोधन और भविष्य की रूपरेखा
समारोह का सबसे रोमांचक और मुख्य आकर्षण वह पल रहा जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगठन के चेयरपर्सन एवं संस्थापक कैलाश लख्यानी ने सीधे संवाद किया। उनके ओजस्वी संबोधन ने हॉल में मौजूद सैकड़ों कारोबारियों में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की अटूट एकता, खुदरा विक्रेताओं के हितों और भविष्य की धमाकेदार योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिससे हर एक कारोबारी का हौसला बुलंद हो गया।

आतिथ्य और स्थानीय सहयोग ने जीता सबका दिल
बाहर से आए तमाम मेहमानों के ठहरने और खान-पान की चाक-चौबंद व्यवस्था स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आपसी सहयोग से की गई। इस पूरी व्यवस्था में स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय और अहम रही, जिसने यह साबित कर दिया कि एमरा परिवार एकजुटता की मिसाल पेश करने में सबसे आगे है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||














