एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन, पटना में कोर कमिटी की हाई-प्रोफाइल बैठक में तय हुई चुनावी रणनीति!

पटना: राजधानी पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित राज्य कोर कमिटी की उच्चस्तरीय बैठक में संगठन और आगामी चुनाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर कमिटी की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी विधान परिषद चुनाव व संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करते हुए।

बैठक के दौरान आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव (स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों) की तैयारियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आने वाले समय के लिए पार्टी की रणनीति और वृहद कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन हुआ।

पहली बार बिहार आगमन पर संगीता यादव का जोरदार स्वागत:  बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद एवं बिहार सह-प्रभारी संगीता यादव के प्रथम बिहार आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

बैठक में ये दिग्गज नेता रहे मौजूद : इस उच्चस्तरीय मंथन बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार सह-प्रभारी रोहन गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल तथा पूर्व मंत्री सह विधायक एवं असम प्रभारी मंगल पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here