बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी, शिवहर से मुजफ्फरपुर के बीच लिंक चैनल का होगा उद्घाटन
पटना। बिहार के जल संसाधनों के समेकित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में एक नया और बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने और किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार एक नई योजना को शुरू करने जा रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत बेलवा (शिवहर)-मीनापुर (मुजफ्फरपुर) लिंक चैनल (बेलवाधार) निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। इस पहल से नदियों के पानी का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी है, जिसके निर्माण पर कुल 130.88 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बाढ़ का प्रबंधन पहले से काफी मजबूत हो जाएगा। बागमती नदी के अतिरिक्त पानी को लिंक चैनल के माध्यम से बूढ़ी गंडक नदी की ओर मोड़ा जा सकेगा, जिससे शिवहर और मुजफ्फरपुर के आस-पास के निचले इलाकों में बाढ़ का असर कम होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। लिंक चैनल के जरिए खेतों तक फसलों के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। पर्याप्त जल मिलने से कृषि की उत्पादकता बढ़ेगी और गांवों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कृषि कार्य बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर काम के अवसर भी बढ़ेंगे।

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “समेकित जल संसाधन प्रबंधन” के विज़न को धरातल पर उतारने का प्रयास है। इस सोच के तहत नदियों के जल का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रही हैं ताकि बिहार जल सुरक्षा और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे। विभाग द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


