पटना: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। इस बयान के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर चौतरफा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के परिवार के खिलाफ इस तरह की घटिया और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति कितनी दुर्भावना रखते हैं।
सम्राट चौधरी ने मांग की कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग के लिए देश की जनता से तुरंत और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस कृत्य को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी के परिवार और विशेष रूप से दिवंगत पिता को राजनीति में घसीटना एक तरह का अपराध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राजनीतिक मर्यादाओं को भूल चुके हैं और दुर्भावना से ग्रसित होकर ऐसी ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

