मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में ‘नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक’ (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026) के तहत मंगलवार को पोस्टर प्रजेंटेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह वन को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वन है तो हम हैं।

खंडित वनों और आवासों को जोड़ने का उद्देश्य
जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का बड़ा महत्व है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खंडित वनों और आवासों को जोड़ना है, ताकि वन्य जीव सुरक्षित रूप से आ-जा सकें और मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व को बढ़ावा मिल सके। राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम होंगे और जंतु विज्ञान की छात्राओं की सहभागिता हर प्रतियोगिता में होगी।

छात्राओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक पोस्टर
जंतु विज्ञान विभाग की स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने पोस्टर प्रजेंटेशन किया। विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों और प्राध्यापिकाओं ने पोस्टरों को देखा एवं उसकी काफी सराहना की।
पल्लवी कुमारी ने मंच संचालन किया और रचना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर महाविद्यालय की छात्राएं, अन्यान्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।


अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||













