पटना: बिहार में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और उनकी सहायता के लिए राज्य के दो प्रमुख निकायों ने बड़े स्तर पर हाथ बढ़ाया है। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) तथा बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल 33 करोड़ रुपये की राशि के चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपे गए।

बीएमएसआईसीएल ने दिया 30 करोड़ रुपये का चेक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और सहायता कार्य के लिए 30 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि और बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन उपस्थित रहे।
बुडको की ओर से 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि इसी क्रम में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह तथा बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार परासर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार चेक स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों संस्थाओं के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राशि आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय राज्य के जरूरतमंद एवं प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने में बेहद उपयोगी साबित होगी।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||


