पटना : बिहार की आधी आबादी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं के विकास, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कई ऐसी बड़ी घोषणाएं कीं, जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। समारोह में मुख्यमंत्री ने विशेष डाक टिकट जारी करने के साथ ही आयोग की रजत जयंती स्मारिका का भी विमोचन किया।

एक करोड़ महिलाओं को रोजगार का मेगा प्लान
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पटना के बापू सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान स्मारिका का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, आयोग की अध्यक्ष अप्सरा एवं अन्य गणमान्य लोग।ने ऐलान किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और अन्य विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसे व्यवसायों से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अलावा, पोशाक योजना के तहत मिलने वाली राशि की बजाय अब जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए पोशाक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये
उच्च शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बालिका पीएचडी फेलोशिप की शुरुआत की है। इसके तहत हर साल एक हजार छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इतना ही नहीं, महिलाओं की उच्च शिक्षा को और व्यापक बनाने के लिए बिहार में महिलाओं के लिए एक समर्पित विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

सुरक्षा में नंबर वन बिहार: लागू हुई पुलिस दीदी की व्यवस्था
महिला सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ा दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और इसके लिए ‘पुलिस दीदी’ की व्यवस्था लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को भी नई मजबूती मिली है।

इस शानदार कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री, वरीय अधिकारी, डाक विभाग के पदाधिकारी और भारी संख्या में महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित रहे।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||


