बिहार के ईंट भट्ठा संचालकों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने माफ किया 85 करोड़ का भारी-भरकम ब्याज, बकाया चुकाने के लिए मिला 3 महीने का अल्टीमेटम

पटना: बिहार के ईंट भट्ठा संचालकों के लिए सरकार की ओर से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने ईंट भट्ठा संचालकों को बड़ी राहत देते हुए 85 करोड़ रुपए का ब्याज पूरी तरह से माफ करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार के इस बड़े कदम से हजारों ईंट निर्माता संचालकों ने राहत की सांस ली है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी।

6,000 ईंट निर्माताओं को मिलेगा सीधा फायदा

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में लगभग 6,000 ईंट निर्माता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और इसके जरिए राज्य के हजारों युवाओं तथा कामगारों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। लंबे समय से इन संचालकों को बकाया राशि एकमुश्त जमा करनी थी, लेकिन आर्थिक तंगी और विभिन्न कारणों से वे लगातार भुगतान करने में अपनी असमर्थता जता रहे थे। संचालकों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सरकार ने उनके पक्ष में यह बड़ा निर्णय लिया है।

203 करोड़ की मूल राशि जमा करने का मिला 3 महीने का समय

खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सरकार ने ईंट भट्ठा संचालकों को बकाया चुकाने के लिए अब से 3 महीने की सख्त अवधि यानी अल्टीमेटम दिया है। इस तय सीमा के भीतर सभी संचालकों को कुल 203 करोड़ रुपए की मूल राशि सरकार के पास जमा करनी होगी।

सरकार ने माफ किया 85 करोड़ रुपए का ब्याज

सरकार की इस विशेष छूट योजना के तहत ईंट भट्ठा संचालकों पर बकाया कुल 85 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ब्याज विभाग द्वारा पूरी तरह माफ कर दिया गया है। मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी और निर्देश देते हुए कहा है कि यह एक निश्चित समय सीमा है जिसके अंदर सभी संचालकों को मूल राशि जमा कर देनी चाहिए। यदि कोई भी संचालक इस निर्धारित 3 महीने की अवधि के भीतर अपनी बकाया राशि जमा करने में विफल रहता है, तो उसे कोई छूट नहीं मिलेगी और पुराने हिसाब के अनुसार ही फिर से पूरे ब्याज के साथ पूरी राशि का भुगतान करना होगा।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here