पटना, 15 सितम्बर 2026: राजधानी के विश्वेश्वरैया भवन परिसर में आज आधुनिक भारत के महान शिल्पी तथा भारत रत्न डॉ० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर एक भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में राज्य के सर्वोच्च नेतृत्व ने पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से विश्वेश्वरैया भवन परिसर स्थित स्व० डॉ० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस श्रद्धांजलि सभा में सत्ता और प्रशासन के कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, तथा विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत और एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर गूँज उठा।

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||

