गलासगो में तिरंगे का परचम: 39 पदकों के साथ भारत ने रचा इतिहास, अब 2030 में अहमदाबाद करेगा शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की अगवानी

नई दिल्‍ली/ अहमदाबाद: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स) का भारत ने शानदार और अभूतपूर्व प्रदर्शन के साथ समापन किया है। दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच भारतीय एथलीटों ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय दल इस महाकुंभ से कुल 39 पदक जीतकर स्वदेश लौट रहा है। खेल के मैदान पर मिली इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही भारत के खेल इतिहास में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।

39 पदकों के साथ रचा नया कीर्तिमान

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपनी श्रेष्ठता बनाए रखी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तक भारतीय एथलीटों का दबदबा कायम रहा। देश के सूरमाओं ने कुल 39 पदकों पर अपना कब्जा जमाया, जिनमें 13 स्वर्ण (गोल्ड), 17 रजत (सिल्वर) और 09 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया है कि वैश्विक खेल परिदृश्य में भारत अब एक नई महाशक्ति के रूप में उभर चुका है।

ग्लासगो में तिरंगे की चमक: राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 09 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के जांबाज खिलाड़ी। अब भारत 2030 में अहमदाबाद में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक पोस्टर)

ग्लासगो से अहमदाबाद: 2030 में भारत रचेगा इतिहास

ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों का पर्दा गिरते ही अब पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिक गई हैं। वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेल अपने 100 वर्ष पूरे कर रहे हैं, और इस ऐतिहासिक ‘शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल’ (सेंटेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स) की मेजबानी का गौरव भारत को मिला है। यह महाकुंभ गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किया जाएगा। ग्लासगो में समापन समारोह के दौरान औपचारिक रूप से राष्ट्रमंडल खेल का ध्वज (फ्लैग) भारत को सौंप दिया गया। इसके साथ ही अहमदाबाद 2030 की मेजबानी की आधिकारिक और भव्य शुरुआत हो गई है।

विकसित भारतका संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश अब विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर (खेल अवसंरचना), उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और ‘विकसित भारत’ के मजबूत संकल्प के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में आयोजित होने वाला यह शताब्दी संस्करण भारत की बढ़ती वैश्विक साख, महान संगठनात्मक क्षमता और असीमित खेल सामर्थ्य का एक सशक्त और बेजोड़ प्रतीक बनेगा।

भारत का यह बढ़ता प्रभाव केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश के बढ़ते गौरव और नई पहचान का जीवंत उदाहरण है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here