एमडीडीएम कॉलेज में गूंजा चुनावी हुंकार: छात्राएं बनेंगी देश की तकदीर, अधिकारियों संग छात्राओं का बड़ा ऐलान!

मुजफ्फरपुर, 28/07/2026: महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम कॉलेज), मुजफ्फरपुर के परिसर में आज निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में एक विशाल एवं प्रभावकारी निर्वाचक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और छात्राओं ने एक स्वर में लोकतंत्र को मजबूत करने और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

मतदाता ही राष्ट्र का सच्चा निर्माता: जिला जन संपर्क अधिकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुजफ्फरपुर के जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता ही राष्ट्र का सच्चा निर्माता होता है। यदि मतदाता सही और योग्य नेता का चुनाव करेगा, तो देश का सर्वांगीण और सही विकास सुनिश्चित होगा।

एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आयोजित निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के साथ छात्राएं।

जागरूकता ही लोकतंत्र की आधारशिला उपनिर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता ही किसी भी समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला तय करती है। आम जनता और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना हम सभी का परम कर्तव्य है। वहीं, अवर निर्वाचन अधिकारी (पूर्वी मुजफ्फरपुर) ने मतदाताओं के परिचय और उनके संवैधानिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए ‘स्वयं मतदाता बनें और दूसरों को भी बनाएं’ का प्रेरक संदेश दिया।

रोमांचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम : अवर निर्वाचन अधिकारी (पश्चिमी मुजफ्फरपुर) ने कार्यक्रम के दौरान एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आगाज किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में दिव्यलता, निकिता, अक्षिता, अंशु, निशि, निधि, मुस्कान और अरिजीता प्रमुख रहीं।

पोस्टर प्रदर्शनी और मतदाता का महत्वनाटक ने मोहा मन : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं द्वारा लोकतंत्र और मतदान पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए गए। पोस्टर निर्माण में खुशी साक्षी राज, नीतू कुमारी, नम्रता और आलीशा समसी की भूमिका उल्लेखनीय रही।

इसके साथ ही एनसीसी की छात्राओं ने “मतदाता का महत्त्व” विषय पर एक जीवंत और प्रभावकारी नाटक का मंचन किया, जिसने सभागार में मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। इस नाटक में हिस्सा लेने वाली प्रमुख छात्राओं में आकांक्षा, अनामिका, मृणाल, प्रिया, निकिता, निधि, लक्ष्मी, सलोनी, गुंजा, संगीता, दीप ज्योति, जिया, सोनम, रितु, सौम्या, कनकलता, परिधि, निकिता सिंह, प्रिया, अरिजीता, नेहा, श्रेया और अंजलि शामिल थीं।

एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आयोजित निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के साथ विक्ट्री साइन (जीत का निशान) बनाकर उत्साह दर्शातीं छात्राएं।

निर्वाचन साक्षरता क्लब की कार्यकारिणी गठित : महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब, एमडीडीएम कॉलेज की गणित विभागाध्यक्ष डॉक्टर माला को नोडल अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा क्लब की नई कार्यकारिणी समिति में डॉक्टर रिंकु कुमारी और डॉक्टर प्रियम फ्रांसिस को शामिल किया गया।

भव्य स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन : कार्यक्रम की शुरुआत में आगत अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ, शॉल और हरित पौधा प्रदान कर किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कुमारी सरोज ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन डॉक्टर रिंकु कुमारी द्वारा किया गया। अंत में डॉक्टर माला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

 ||  https://newsbharattv.in  ||

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here