मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर उमड़ा ‘मेरा युवा भारत’ का सैलाब, युवाओं ने लिया हरियाली का संकल्प
मुजफ्फरपुर, 5 जून 2026। बढ़ते प्रदूषण और तपती धरती के बीच आज मुजफ्फरपुर के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का एक नया अध्याय लिख दिया है। ‘मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर’ के तत्वावधान में ‘वीर वॉरियर युवा क्लब’ द्वारा मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस का धमाकेदार आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं के जोश और संकल्प को देखकर ऐसा लगा कि अब मुजफ्फरपुर की आबो-हवा बदलने वाली है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर) बुशरा रहमान, विशिष्ट अतिथि एन.सी.सी. ए.एन.ओ. बालमुकुंद कुमार और सहायक प्रशाखा अधिकारी चन्देश्वर पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
“जल की तरह स्वच्छ हवा भी है जीवन का आधार” : बुशरा रहमान युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुशरा रहमान ने बेहद गंभीर लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “आज के दौर में जिस तरह जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है, ठीक उसी तरह स्वच्छ हवा भी हमारे स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है। प्रदूषित होते वातावरण को शुद्ध करने के लिए सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हमें भारी मात्रा में पेड़ लगाने होंगे और उससे भी ज्यादा जरूरी है कि हमें उन पेड़ों को बचाना होगा।”

हर युवा लगाए कम से कम एक पेड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन.सी.सी. ए.एन.ओ. बालमुकुंद कुमार ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण का रास्ता पर्यावरण की सुरक्षा से होकर गुजरता है। उन्होंने हर युवा से अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं और वृक्षारोपण से गूंजा परिसर पर्यावरण दिवस के इस विशेष अवसर पर स्कूल परिसर में केवल भाषण नहीं हुए, बल्कि धरातल पर काम दिखा। युवाओं ने बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण चेतना को जगाने के लिए क्विज प्रतियोगिता और सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपस्थित वक्ताओं ने इस दौरान युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।
इन जांबाज युवाओं ने निभाई अग्रणी भूमिका इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मेन्द्र कुमार, राजा कुमार (मुशहरी), कुमारी गीताजंली (मरवन) और संतोष कुमार (मीनापुर) ने दिन-रात एक कर महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। इसके साथ ही, वीर वॉरियर यूथ क्लब की अध्यक्ष साक्षी कुमारी और क्लब के अन्य सदस्यों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


