लोन पचाकर डकारने वालों की खैर नहीं! प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति का बड़ा एक्शन, 10 बड़े डिफाल्टरों के खिलाफ कोर्ट पहुंची समिति, लोन लेकर गायब रहने वाल पर गिरेगी गाज !

  • बार-बार आग्रह और वकालतन नोटिस को भी ठेंगा दिखाने वालों पर कानूनी शिकंजा!
  • मुजफ्फरपुर के सकरा (ढोली) स्थित समिति ने जारी की डिफॉल्टर्स की काली सूची,

सकरा / मुजफ्फरपुर: प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सकरा (ढोली), मुजफ्फरपुर ने लोन की रकम लेकर न चुकाने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। समिति से भारी-भरकम ऋण लेकर डकारने वाले और बार-बार की चेतावनी के बावजूद राशि जमा न करने वाले ऋणी सदस्यों के खिलाफ समिति ने अब सीधे माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस कार्रवाई से लोन लेकर गायब रहने वाले बकाएदारों के बीच हड़कंप मच गया है।

समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी  कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संबंधित सदस्यों को बार-बार विनम्रतापूर्वक ऋण चुकता करने का आग्रह किया गया था। इतना ही नहीं, उन्हें विधिक रूप से ‘वकालतन नोटिस’ (लीगल नोटिस) भी भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद इन बकाएदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और उन्होंने एक भी रुपया वापस जमा नहीं किया। अंततः मजबूर होकर समिति को इन सभी डिफॉल्टर्स का मामला माननीय न्यायालय के संज्ञान में लाना पड़ा है।

समिति प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि सहकारिता के जरिए स्वरोजगार और स्थानीय विकास को बढ़ावा दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऋण की राशि हजम कर पूरी व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के माध्यम से पाई-पाई की वसूली की जाएगी।

सार्वजनिक की गई 10 बड़े डिफाल्टरों की सूची:

समिति की ओर से न्यायालय में घसीटे गए 10 प्रमुख डिफॉल्टरों और उनके पते की सूची इस प्रकार है:

  1. उमाशंकर प्रसाद – केशोपुर
  2. जितेंद्र कुमार – डिहुली
  3. बिनोद चौधरी – बाजी
  4. मोहम्मद एजाज – पहाड़पुर
  5. भोला राय – बरियारपुर
  6. अजीत कुमार – सरमस्तपुर
  7. दिल मोहम्मद – सिमरा
  8. देवव्रत आनंद – बाजी
  9. प्रमोद कुमार – मझौलिया
  10. बिन्देश्वर प्रसाद – बेझा
फाइल फोटो-  सकरा (ढोली) स्थित प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति के कार्यालय में लोन डिफॉल्टर्स की सूची और अदालती दस्तावेज दिखाते अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व समिति के अन्य पदाधिकारी।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here