मुजफ्फरपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर 11 रथ रवाना, अनुसूचित जन-जाति टोलों में लगेगा महाकैंप, 22 सरकारी योजनाओं का मिलेगा शत-प्रतिशत लाभ!

मुजफ्फरपुर : संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जन-जागरूकता का महाअभियान शुरू किया है। समाहरणालय परिसर से विधायक रंजन कुमार, जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और अन्य माननीयों ने एक साथ 11 कलश यात्रा/प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया।यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित स्थलों पर जाएंगे और पवित्र कलश के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाएंगे।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के सौजन्य से आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ सह कलश यात्रा के दौरान बैनर के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु।

27 अगस्त से 15 फरवरी तक लगेंगे विशेष महाकैंप

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। 27 अगस्त से लेकर 15 फरवरी तक जिले के सभी अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष शिविर (स्पेशल कैंप) लगाए जाएंगे। सरकार की 22 तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत कवरेज देने का लक्ष्य रखा गया है।”

एक ही छत के नीचे मिलेंगे राशन कार्ड से लेकर आयुष्मान तक के लाभ

पत्रकारों द्वारा कैंप में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछे जाने पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिविर में आम जनता से जुड़ी सभी मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। इन विशेष कैंपों में मुख्य रूप से:

मुजफ्फरपुर समाहरणालय से संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक रंजन कुमार, जिला पदाधिकारी कुमार गौरव व अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी।
  • राशन कार्ड से संबंधित नए आवेदन एवं संशोधन
  • बिजली कनेक्शन का त्वरित समाधान
  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करना
  • आयुष्मान भारत कार्ड का त्वरित निर्माण
  • सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी पेंशन व अन्य योजनाएं

जिला प्रशासन का संकल्प है कि योग्य पाए गए सभी लाभुकों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए ताकि कोई भी वंचित न रहे।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here