बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: भाजपा और जदयू ने उतारे धुरंधर, कइयों के कटे पत्ते, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट!

नीतीश कुमार के सिपहसालारों और भाजपा के दिग्गजों के नामों पर लगी मुहर, सूची जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में मची खलबली!

पटना/नई दिल्ली। बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद की द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दोनों प्रमुख घटक दलों— भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सूची जारी होते ही राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

भाजपा ने जारी की लिस्ट, केंद्रीय नेतृत्व की मुहर

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली स्थित मुख्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की सूची को हरी झंडी दे दी है। बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया गया है।

भाजपा के उम्मीदवार:

  1. पवन सिंह
  2. डॉ. संजय मयूख
  3. अनिल कुमार ठाकुर
  4. शीला पंडित

भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और चुनावी सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएं।”

नीतीश कुमार की जदयू ने बिछाई चुनावी बिसात

दूसरी तरफ,पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने भी वीरचन्द पटेल पथ, पटना स्थित अपने प्रदेश कार्यालय से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जदयू की ओर से 3 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।

चित्र में ऊपर मुख्य केंद्र में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता श्नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं। वहीं नीचे के घेरे में पार्टी के समर्पित शीर्ष चेहरे और घोषित उम्मीदवार हैं, जो संगठन के भरोसे और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ‘तीर’ के निशान के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

जदयू के उम्मीदवार (द्विवार्षिक चुनाव):

  1. निशान्त (जिला – पटना)
  2. भारती मेहता (जिला – मधुबनी)
  3. शिवरानी देवी प्रजापति (जिला – पश्चिम चम्पारण)

जदयू के उम्मीदवार (उपचुनाव):

 4. ललन प्रसाद (जिला – शेखपुरा)

पार्टी आलाकमान ने जताया पूर्ण भरोसा

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जदयू खेमे में भारी उत्साह है। पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, माननीय नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन एवं बिहार के समग्र विकास के प्रति जनता दल (यू) की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनता की आकांक्षाओं और संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर खरे उतरते हुए जनसेवा तथा विकास के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here