बिहार में शिक्षा क्रांति! :एक साथ खुले 37 सरकारी डिग्री कॉलेज, BRABU ने जारी की ‘प्रोफेसर-इन-चार्ज’ की पहली लिस्ट

मुजफ्फरपुर: बिहार के उच्च शिक्षा जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारते हुए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने एक ऐतिहासिक अधिसूचना जारी की है । बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 37 नए स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने जा रही है ।

कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने देर रात पत्र जारी कर सभी 37 कॉलेजों में प्रोफेसर-इन-चार्ज‘ (प्रभारी प्राचार्य) की नियुक्ति कर दी है । इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए केंद्रों पर योगदान देने और क्लास शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया गया है ।

इन जिलों में मचेगी धूम, छात्र अब अपने ब्लॉक में पढ़ेंगे

इस अधिसूचना के तहत पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों के सुदूर ग्रामीण इलाकों (ब्लॉक) में उच्च शिक्षा का उजियारा फैलेगा । अधिसूचना के अनुसार, सभी नियुक्त प्रभारी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय जिला प्रशासन से समन्वय कर भवन, बिजली, पानी और फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करें ।

सरकारी कॉलेजों की पूरी सूची और नियुक्त प्रभारी (Professor-In-Charge)

क्र.सं.जिलाब्लॉकराजकीय डिग्री महाविद्यालय का नामनियुक्त प्रभारी प्राचार्य (नाम एवं विभाग)
1पूर्वी चंपारणसंग्रामपुरराजकीय डिग्री महाविद्यालय, संग्रामपुरडॉ. राकेश रंजन, राजनीति विज्ञान विभाग
2पूर्वी चंपारणमेहसीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, मेहसीडॉ. आशुतोष कुमार सिंह, भौतिकी विभाग
3पूर्वी चंपारणबंजरियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बंजरियाप्रो. प्रेमानंद, वाणिज्य विभाग
4पूर्वी चंपारणपिपराकोठीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पिपराकोठीप्रो. मनोज कुमार, संस्कृत विभाग
5पूर्वी चंपारणसुगौलीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, सुगौलीडॉ. अजय कुमार, भौतिकी विभाग
6पूर्वी चंपारणतुरकौलियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, तुरकौलियाडॉ. दुर्गेश मणि तिवारी, अर्थशास्त्र विभाग
7पूर्वी चंपारणतेतरियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, तेतरियाप्रो. सुरेंद्र राय, भौतिकी विभाग
8पूर्वी चंपारणपताहीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पताहीप्रो. मकबूल हुसैन, भौतिकी विभाग
9पूर्वी चंपारणफेनहाराराजकीय डिग्री महाविद्यालय, फेनहाराप्रो. बिंदा राम, मनोविज्ञान विभाग
10पूर्वी चंपारणरामगढ़वाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, रामगढ़वाप्रो. पवन कुमार यादव, राजनीति विज्ञान विभाग
11पूर्वी चंपारणआदापुरराजकीय डिग्री महाविद्यालय, आदापुरप्रो. सुनील कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग
12पूर्वी चंपारणघोड़ासहनराजकीय डिग्री महाविद्यालय, घोड़ासहनप्रो. आर.एन. ओझा, अर्थशास्त्र विभाग
13पूर्वी चंपारणबनकटवाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बनकटवाप्रो. श्याम रंजन, दर्शनशास्त्र विभाग
14पूर्वी चंपारणपकड़ीदयालराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पकड़ीदयालडॉ. कृष्णा कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग
15पूर्वी चंपारणचिरैयाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, चिरैयाप्रो. एस.एस. प्रसाद, दर्शनशास्त्र विभाग
16मुजफ्फरपुरऔराईराजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराईडॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा, दर्शनशास्त्र
17मुजफ्फरपुरगायघाटराजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाटडॉ. पयोलि, दर्शनशास्त्र विभाग
18मुजफ्फरपुरबोचहांराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बोचहांडॉ. मानिकेश कुमार, मनोविज्ञान विभाग
19शिवहरडुमरी कटसरीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, डुमरी कटसरीडॉ. विजय कुमार, गणित विभाग
20शिवहरपिपराहीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पिपराहीप्रो. राजीव झा, हिंदी विभाग
21शिवहरपुरनहियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पुरनहियाप्रो. जयकांत सिंह, भोजपुरी विभाग
22सीतामढ़ीबाजपट्टीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बाजपट्टीप्रो. रामेश्वर राय, संस्कृत विभाग
23सीतामढ़ीबोखराराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बोखराप्रो. विजय कुमार, इतिहास विभाग
24सीतामढ़ीचोरौतराजकीय डिग्री महाविद्यालय, चोरौतप्रो. राजेंद्र प्रसाद, भौतिकी विभाग
25सीतामढ़ीमेजरगंजराजकीय डिग्री महाविद्यालय, मेजरगंजप्रो. किरण कुमारी, दर्शनशास्त्र विभाग
26सीतामढ़ीनानपुरराजकीय डिग्री महाविद्यालय, नानपुरप्रो. राजेश सिन्हा, दर्शनशास्त्र विभाग
27सीतामढ़ीपरसौनीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, परसौनीप्रो. मधुर कुमार, अंग्रेजी विभाग
28सीतामढ़ीरुन्नी सैदपुरराजकीय डिग्री महाविद्यालय, रुन्नी सैदपुरडॉ. अरविंद कुमार, मनोविज्ञान विभाग
29सीतामढ़ीसोनबरसाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, सोनबरसाप्रो. सुनील कुमार, अर्थशास्त्र विभाग
30सीतामढ़ीसुप्पीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, सुप्पीप्रो. जेड.ए. सुल्तान, अर्थशास्त्र विभाग
31वैशालीपटेढ़ी बेलसरराजकीय डिग्री महाविद्यालय, पटेढ़ी बेलसरडॉ. रेशमा सुल्ताना, दर्शनशास्त्र विभाग
32प. चंपारणमझौलियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, मझौलियाप्रो. प्रदीप कुमार चौधरी, भौतिकी विभाग
33प. चंपारणचनपटियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, चनपटियाप्रो. संजय कुमार सुमन, इतिहास विभाग
34प. चंपारणबैरियाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, बैरियाप्रो. बिपिन कुमार राय, राजनीति विज्ञान
35प. चंपारणसिकटाराजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिकटाडॉ. हामिद अली खान, उर्दू विभाग
36प. चंपारणयोगापट्टीराजकीय डिग्री महाविद्यालय, योगापट्टीडॉ. दिग्विजय प्रसाद यादव, अर्थशास्त्र विभाग
37प. चंपारणठकराहांराजकीय डिग्री महाविद्यालय, ठकराहांडॉ. रेखा श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग

पत्र का मुख्य विवरण (अधिसूचना सारांश):

  • अधिसूचना संख्या: 3/2315, दिनांक: 12/05/2026
  • मुख्य आदेश: विवि के रजिस्ट्रार द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार सभी नियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त होकर नए कॉलेजों में प्रशासनिक और शैक्षणिक कमान संभालने को कहा गया है।
  • लक्ष्य: ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सत्र 2026-27 से उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करना।
  • चेतावनी: पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि कर्तव्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  न्‍यूज भारत टीवी के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here