नीट महाघोटाला: परीक्षा रद्द, अब CBI कसेगी शिकंजा; 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल!

WHATSAPP पर लीक हुआ नीट का पेपर! NTA ने घुटने टेके, परीक्षा रद्द—अब होगी ‘मुफ्त’ में दोबारा परीक्षा।

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को लेकर चल रहा विवाद अब एक निर्णायक मोड़ पर आ गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारी अनियमितताओं और पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब इस पूरे घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।

तस्‍वीर में नीट महाघोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीआई जांच के जरिए हर दोषी को सजा दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी धांधली न हो।” एवं दायें में जारी प्रेस विज्ञप्ति  ।

7 मई की रात और व्हिसलब्लोअर का वो मैसेज

NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने खुलासा किया कि परीक्षा 3 मई को सुचारू रूप से संपन्न हो गई थी, लेकिन 7 मई की रात को एक व्हिसलब्लोअर के जरिए सनसनीखेज जानकारी मिली। सूचना यह थी कि परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ (PDF) वायरल हो रहा था, जिसमें मौजूद प्रश्न असली पेपर से मेल खा रहे थे।

जांच एजेंसियों के सत्यापन में यह पाया गया कि 1 और 2 मई को ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर यह लीक प्रश्न पत्र मौजूद था। महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि 22,69,000 छात्रों की मेहनत और सिस्टम की शुचिता को बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना ही एकमात्र विकल्प था。

छात्रों को डबलतोहफा: फीस रिफंड और अगली परीक्षा फ्री

एनटीए ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए छात्रों के लिए राहत का बड़ा ऐलान किया है:

  • फीस वापसी: 3 मई की परीक्षा के लिए ली गई पूरी फीस छात्रों को वापस (Refund) की जाएगी।
  • कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से एक भी पैसा अतिरिक्त नहीं लिया जाएगा।
  • पुराना डेटा ही मान्य: छात्रों को दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी; पिछला डेटा और केंद्र विकल्प ही आगे बढ़ाए जाएंगे।
  • आंतरिक संसाधनों से खर्च: दोबारा परीक्षा का पूरा वित्तीय बोझ NTA खुद उठाएगा।

CBI की रडार पर स्कैमस्टर्सऔर टेलीग्राम माफिया

महानिदेशक ने बताया कि परीक्षा से पहले ही 120 टेलीग्राम चैनलों को ब्लॉक किया गया था, जो फर्जी पेपर बेच रहे थे। अब सीबीआई इस बात की तह तक जाएगी कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड कौन है। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि हर उस क्रिमिनल और फ्रॉड को जेल भेजा जाएगा जिसने लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।


महत्वपूर्ण सूचना:

पुनः परीक्षा की तारीखें और नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द ही एनटीए के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा। अभिभावकों और उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।


अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  न्‍यूज भारत टीवी के लिंक पर क्लिक करें ,

||  https://newsbharattv.in  ||       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here