बरियारपुर को मिला नया मॉडल थाना! एवं सकरा को मॉडल विद्यालय: केंद्रीय मंत्री राजभूषण और विधायक आदित्य ने किया भव्य उद्घाटन,

  • जनता को त्वरित न्याय और पारदर्शी पुलिस सेवा का संकल्प: केंद्रीय मंत्री
  • अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था होगी और भी मजबूत: ग्रामीण एसपी

मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर में नवनिर्मित बरियारपुर थाना भवन का आज विधिवत और भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राजभूषण चौधरी और सकरा विधायक आदित्य कुमार चौधरी उपस्थित थे। दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया।

 बरियारपुर थाने के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर फीता काटते केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, सकरा विधायक आदित्य कुमार चौधरी और ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर।

इस अवसर पर जिला के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभाकर और पूर्वी-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार सिंह प्रमुख हैं। नए थाना भवन के चालू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सामुदायिक सुरक्षा और मजबूत होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री का बयान:

केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बरियारपुर में नए थाना भवन का उद्घाटन जनता को त्वरित, पारदर्शी और सुरक्षित पुलिस सेवा देने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार जर्जर हालत में पड़े सरकारी संस्थानों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है, चाहे वह स्कूल हों या थाने।

मंत्री ने नए थाना भवन की आधुनिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें न केवल पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कामकाजी माहौल है, बल्कि जनता के लिए भी बैठने और उनकी समस्याओं को सुनने की अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने जर्जर सकरा थाना भवन के बारे में एक सवाल के जवाब में आश्वासन दिया कि जहां भी जरूरत होगी, नए और मॉडल थाना भवन बनाए जाएंगे।

कदाने नदी की सफाई के लिए 84 करोड़:

क्षेत्र की जनता की एक बड़ी समस्या का समाधान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि कदाने नदी की सफाई के लिए 84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण एसपी का बयान:

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुजफ्फरपुर के निर्देश पर बरियारपुर थाना अब इस नए भवन से पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि नए भवन में थानाध्यक्ष कक्ष, सिरिस्ता कक्ष, हाजत, आगंतुक कक्ष और महिलाओं के लिए अलग हाजत जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी और जनता को बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने सकरा के मॉडल विद्यालय का किया गहन निरीक्षण एवं उद्घाटन

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के सकरा प्रखंड में आज एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राजभूषण चौधरी शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में नवनिर्मित विद्यालय ‘आदर्श विद्या निकेतन’ का विधिवत उद्घाटन किया और इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ सकरा के विधायक आदित्य कुमार चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इस नए प्रयास की सराहना की।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here