प्रेमिका की मौत के बाद बगीचे में दफनाया शव! मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग/आत्महत्या के बाद शव छिपाने का सनसनीखेज मामला, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर (विशेष संवाददाता): मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना (जजुआार ओ०पी०) क्षेत्र स्थित डुमरी गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव को घर के पीछे बगीचे में गाड़कर दफनाने की खौफनाक वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया है और शव को छिपाने तथा साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक ही परिवार के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

तस्वीर में बाएं: मामले की जानकारी देते मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार सिंह प्रभाकर। दाएं: जजुआार पुलिस की गिरफ्त में मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े अभियुक्त और तैनात पुलिस बल।

कॉल रिकॉर्डिंग और जांच से खुला राज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 13 अक्टूबर 2026 को जजुआार ओ०पी० पुलिस को डुमरी गांव से एक युवती के लापता होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम जांच के लिए युवती के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिजनों ने ही युवती को गायब कर दिया है। इसके बाद कटरा थाना (जजुआार ओ०पी०) में कांड संख्या-268/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देश और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जब सर्विलांस, कॉल रिकॉर्डिंग और गुप्त सूचनाओं को खंगाला, तो परिजनों द्वारा ही शव को छिपाए जाने की बात सामने आई।

बगीचे में गड्ढा खोदकर दफनाया था शव

14 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—सुबोध चौधरी, उषा देवी, प्रीति कुमारी और अविनाश कुमार (सभी निवासी थाना-जजुआार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को दबाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने शव को अपने घर के पीछे स्थित बगीचे में गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने एफएसएल की टीम पहुंची

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बगीचे से युवती का शव बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची एफएसएल  टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरपुर राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में संलिप्त अन्य संभावित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

अन्‍य खबरों  के लिए नीचे  ’न्‍यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,

||  https://newsbharattv.in  ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here