हाजीपुर (वैशाली): वैशाली जिले की पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग का एक और बड़ा उदाहरण पेश करते हुए बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 01 देशी पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस, 4,96,267 रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने व चांदी के आभूषण और अन्य उपकरणों के साथ चार कुख्यात अपराधियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को दबोच लिया है।

गुप्त सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में गंभीर एवं वांछित श्रेणी के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13-14 नवंबर 2026 की दरमियानी रात नगर थाना पुलिस को विशेष गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि तंगौल जगदम्बा स्थान के पीछे गंडक पुल के नीचे कुछ अज्ञात अपराधी अवैध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त स्थल की घेराबंदी की और मौके से 4 अपराधियों को 01 देशी पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे लोग बंद घरों को अपना निशाना बनाते हैं और वहां से आभूषणों की चोरी करते हैं। इसी नापाक मकसद से वे सभी उस रात वहां एकत्र हुए थे। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-1104/26 दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
चोरी का सोना-चांदी और नकदी बरामद, सोनार भी गिरफ्तार
अपराधियों की निशानदेही और उनके खुलासे के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए चोरी के आभूषणों को खपाने वाले 1 स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संपत्ति बरामद की गई है।

- बरामदगी का विस्तृत विवरण:
- देशी पिस्तौल: 01
- जिंदा कारतूस: 04
- नकद रुपये: 4,96,267
- सोने का आभूषण: 34.87 ग्राम
- चांदी का आभूषण: 351.72 ग्राम
- स्लाईड रिंच: 01
- हेक्सा ब्लेड एवं पेचकस
- मोबाईल: 01

गिरफ्तार अपराधियों एवं स्वर्ण व्यवसायी का विवरण
- विक्की कुमार सिंह (पिता – रामनाथ सिंह, साकिन – आमी, थाना – दिघवारा, जिला – सारण)
- मो दानिश उर्फ सरवा (पिता – मो मुख्तार, साकिन – पूर्वी नूनगोला, थाना – नगर, जिला – वैशाली)
- प्रकाश कुमार उर्फ मैंटल (पिता – उमेश साह, साकिन – क्रांति चौक, थाना – नगर, जिला – वैशाली)
- सोनू कुमार (पिता – चन्द्रदीप दास, साकिन – छोटी मडई डा एएन सिंह के पीछे, थाना – औद्योगिक, जिला – वैशाली)
- मनीष कुमार – स्वर्ण व्यवसायी (पिता – नंदकिशोर सिंह, साकिन – मस्जिद चौक सोनारपट्टी, थाना – नगर, जिला – वैशाली)

अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||

