प्राचार्या अनुराधा सिंह बोलीं— “मानसिक व शारीरिक विकास की कुंजी है खेल”; विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने दिखाया दमखम।
मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम) में खेल विभाग के तत्वावधान में छात्राओं के लिए अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर अनुराधा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर निशिकांति ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉक्टर अनुराधा सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और बौद्धिक विकास के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। वहीं, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉक्टर राम दुलार साहनी ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम का सफल प्रबंधन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नूतन कुमारी एवं डॉक्टर मीनाक्षी कुमारी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज परिसर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहाँ विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इनडोर और आउटडोर खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया

- दौड़ (रेस): मैदान की रफ्तार में मनोविज्ञान विभाग की छात्रा सुहानी कुमारी ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी। साक्षी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीसीए विभाग की छात्रा खुशी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- टेबल टेनिस: टेबल टेनिस के मुकाबले में जंतुविज्ञान विभाग की छात्रा खुशबू कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा ओसीन वर्मा दूसरे तथा इसी विभाग की रुचि रंजन तीसरे स्थान पर रहीं।
- कैरम बोर्ड: कैरम की बिसात पर भूगोल विभाग की प्रतिमा कुमारी ने सटीक निशाने साधते हुए पहला स्थान कब्जाया। अंग्रेजी विभाग की शगुफ़्ता प्रवीण दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बीसीए विभाग की खुशी कुमारी और राजनीति विज्ञान विभाग की रुचि कुमारी रहीं।
- चेस (शतरंज): दिमागी चालों के खेल शतरंज में जंतुविज्ञान विभाग की सानिया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इतिहास विभाग की राधिका कुमारी दूसरे और इतिहास विभाग की ही उर्वशी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के तमाम शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन करते रहे।



अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’ के लिंक पर क्लिक करें ,
|| https://newsbharattv.in ||



