मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन ने दूध की शुद्धता और आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर अपनी कमान कस ली है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (तिमुल), मुजफ्फरपुर के डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डेयरी प्लांट के भीतर दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने प्लांट के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए लैब और टेस्टिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया, जहाँ दूध की शुद्धता की जाँच की जाती है।

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं तक पहुँचने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दूध के संग्रहण से लेकर पैकिंग और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में स्वच्छता और मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही, मिलावटखोरी या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इस औचक निरीक्षण के बाद यह साफ हो गया है कि जिला प्रशासन अब डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता करने के मूड में नहीं है।
अन्य खबरों के लिए नीचे ’न्यूज भारत टीवी ’के लिंक पर क्लिक करें,
|| https://newsbharattv.in ||


